CM Mann visit to Japan: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जापान दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के पहले दिन उन्होंने पंजाब में निवेश के लिए जापान के उद्योगपतियों से मुलाकात की। इसके अलाा उन्होंने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एवं अन्य शीर्ष निवेश संस्थाओं के साथ बैठक की। सीएम मान ने जेबीआईसी, एशियन इंडस्ट्री, यमाहा, होंडा मोटर, जेआईसीए साउथ एशिया डिपार्टमेंट के महानिदेशक, टोरे इंडस्ट्रीज, कारोबार एवं उद्योग पर संसदीय उपमंत्री एवं फुजित्सू लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में निवेश करने का आमंत्रण दिया।
निवेश से युवाओं को रोजगार मिलेगा-सीएम मान
इस मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि कंपनियों ने पंजाब में निवेश करने का उत्साह दिखाया। पंजाब में निवेश से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं राज्य की आर्थिक प्रगति को और गति मिलेगी। हमने सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
विभिन्न क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना चाहती है पंजाब सरकार
इससे पहले जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम मान बैठकें भी कर चुके हैं। पंजाब सरकार जापान के साथ उन्नत निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर काम करना चाहती है।
10-दिवसीय जापान दौरे पर हैं सीएम मान
रिपोर्टों के मुताबिक सीएम मान अपने 10-दिवसीय जापान दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य पंजाब और जापानी कंपनियों के बीच औद्योगिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है।यह दौरा राज्य सरकार की 6वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट, जो 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में आयोजित होने वाला है, के पहले निवेश आकर्षण प्रयासों का हिस्सा है।
रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा
पंजाब के मुख्यमंत्री नेपंजाब में निवेश के लिए कंपनियों को आमंत्रण दिया और राज्य में निवेश के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पंजाब में अग्रिम विनिर्माण, मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्लोबल सर्विसेज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।
