शहर

Simran Dadwal: एयर होस्टेज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दोस्त के घर पार्टी करने गईं थीं गुडगांव, पढ़ें- पूरी खबर

Simran Dadwal Air Hostess Dies: डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस का कहना है कि मामला संदेह के घेरे में है। मामले की जांच की जा रही है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लगेगा। मामले में सिमरन के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।

Image

एयर होस्टेज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Air Hostess Death in Gurgaon: गुरुग्राम में दोस्तों के साथ पार्टी करने गई 25 साल की एयर इंडिया की एयर होस्टेस सिमरन डडवाल की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पंजाब के मोहाली की रहने वाली सिमरन शनिवार रात को एक पार्टी के लिए अपनी दोस्त के घर गई थी। जहां रविवार सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया है और विसरा सैंपल एनालिसिस के लिए FSL भेज दिए हैं। आगे की जांच चल रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

पढ़ें- पूरा मामला?

दोस्त के घर डीएलएफ फेज-1 में पार्टी करने आई एयर होस्टेज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। एयर होस्टेज देर रात तक अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रही थी। जहां सुबह अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और दोस्त उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि बिसरा सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

एयर इंडिया से पहले विस्तारा में थीं

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मोहाली की रहने वाली सिमरन डडवाल एयर इंडिया में कार्यरत थीं। वह दो साल पहले तक विस्तारा एयरलाइन्स में काम करती थीं। वह अपनी दोस्त नीतिका के घर शराब पार्टी करने के लिए आई थी। यहां उनके कई अन्य दोस्त भी आए हुए थे। देर रात तक शराब पार्टी करने के बाद सभी सो गए थे। सुबह करीब पांच बजे सिमरन को सांस लेने में तकलीफ हुई। सिमरन ने इस पर अन्य दोस्तों को जगा दिया और अपनी तबीयत खराब होने के बारे में बताया जिस पर उन्हें सभी पास ही स्थित आर्टिमिस अस्पताल ले गए, लेकिन यहां पहुंचने तक सिमरन ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामला संदेह के घेरे में

इसकी सूचना डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि मामला संदेह के घेरे में है। मामले की जांच की जा रही है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लगेगा। मामले में सिमरन के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article