हरियाणा

सुंदर बच्चों से नफरत है मुझे...अपने बेटे को भी मार डाला; 4 बच्चों की हत्यारी साइको किलर गिरफ्तार

उसने 4 बच्चों की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसके बच्चों से दूसरे के बच्चे कैसे सुंदर दिखाई दे सकते हैं। इतना ही नहीं उसने अपने बेटे को भी इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने एक बच्चे की मारते हुए देख लिया था।

Image

पानीपत में साइको किलर महिला गिरफ्तार

हरियाणा के पानीपत में बच्चों को निशाना बनाने वाली साइको किलर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी महिला ने अबतक 4 बच्चों की हत्या की बात कबूली है। बताया कि वह अपनी 6 साल की भतीजी और खुद के बेटे की हत्या कर चुकी है। आरोपी ने बताया कि बेटे को पानी में डुबोकर इसलिए मारा क्योंकि उसने एक हत्या करते हुए मुझे देख लिया था। महिला ने खुलासा किया कि सुंदर दिखने वाले बच्चों को वह निशाना बनाती थी। वह ये नहीं चाहती थी कि उसके बच्चों से ज्यादा सुंदर कोई दूसरा बच्चा दिखे। हत्या इस तरह से करती थी, जिससे प्राकृतिक मौत लगे। उसने सभी बच्चों को एक ही तरह से मौत के घाट उतारा। लेकिन चौथी हत्या के समय महिला पर शक हुआ और इसके बाद मामले का सामने निकल कर सामने आया।

क्यों की 4 बच्चों की हत्या

पानीपत के नौल्था गांव में 6 वर्षीय बच्ची विधि की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़ी गई आरोपी महिला साइको किलर बताई जा रही है। उसने पुलिस को चौंकाने वाली बात बताई है। उसने 4 बच्चों की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसके बच्चों से दूसरे के बच्चे कैसे सुंदर दिखाई दे सकते हैं। इतना ही नहीं उसने अपने बेटे को भी इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने एक बच्चे की मारते हुए देख लिया था। उसके इस कारनामों का किसी को शक न हो और बेटा किसी से हत्या की बात न कह दे। लिहाजा उसे भी मार डाला। महिला ने जिन 3 बच्चों को मारा था उनके परिजन इत्तेफाक मौत समझा था।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची विधि परिवार के साथ नौल्था गांव में आयोजित शादी समारोह में गई थी। लेकिन वो शादी समारोह से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने गुमशुदुगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची की खोच के लिए टीमें गठित कीं लेकिन उसे जिंदा नहीं बचा पाई। इसी बीच 1 दिसंबर की शाम घर के स्टोर रूम में रखे पानी से भरे टब में बच्ची का शव मिला। आरोपी महिला सिवाह गांव की रहने वाली है और सोनीपत जिले के गांव बोहड़ गांव में उसकी ससुराल है। महिला को अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए डिमांड पर लिया जाएगा।

एसपी पानीपत भूपेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की शाम कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक 6 साल की बच्ची विधि की पानी के टब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शुरुआती जांच में पता चला कि जब उसे बरामद किया गया तो कमरा बाहर से बंद था। लिहाजा हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जब लड़की लापता हो गई तो परिवार उसकी तलाश कर रहा था। हमने इस मामले में उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। हमने इस महिला से पूछताछ की है और उसने कहा कि उसे सुंदर लड़कियों से नफरत है। उसने तीन अन्य बच्चों की हत्या की है। 2023 में सोनीपत में उसने दो बच्चों को पानी की टंकी में डुबो दिया। हालांकि, उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसी तरह अगस्त में सिवाह गांव में उसने एक और लड़की को इसी तरह डुबो कर मार दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article