पानीपत : पानीपत में चार बच्चों की साइको किलर महिला पूनम के खिलाफ गोहाना के बरोदा थाना में हत्या का केस दर्ज किया है। एक दिसंबर को पानीपत पुलिस ने विधि नाम की बच्ची की हत्या मामले साइको किलर पूनम को गिरफ्तार किया था, उसके बाद पुलिस पूछताछ में चार बच्चों की हत्या की बात कबूली थी। पानीपत पुलिस ने दो बच्चों विधि और जिया की हत्या के आरोप में पूनम पर हत्या का मामला दर्ज किया, जबकि शुक्रवार को गोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डबल मर्डर का केस दर्ज किया।
गोहाना पुलिस ने बरोदा थाना में आरोपी पूनम के खिलाफ तीन साल के शुभम और दस साल इशिका की हत्या के मामले में उसके पति नवीन जी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। साइको किलर पूनम के खिलाफ बरोदा थाना पुलिस ने हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर अब उसे पानीपत से प्रोटेक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है।
पूनम ने क्यों की बच्चों की हत्या
दरअसल, पूनम ने पिछले दो साल में तीन बच्चियों की हत्या कर दी, क्योंकि वह उनकी सुंदरता के कारण उनसे नफरत करने लगी थी और शक से बचने के लिए उसने अपने तीन साल के बेटे की भी हत्या कर दी। यह अपराध तब सामने आया जब पानीपत पुलिस ने सोमवार को छह साल की बच्ची की मौत के मामले का खुलासा किया। आरोपी महिला की पहचान पूनम के रूप में की गई थी। पुलिस के अनुसार, उसने हर बार एक ही तरीका अपनाया- पानी से भरे टब या टैंक में डुबोकर हत्या करना।
पानीपत के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मनोरोगी प्रतीत होती है और उसने अपनी एक रिश्तेदार को उस समय निशाना बनाया जब वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। तीनों पीड़ित बच्चियां महिला की रिश्तेदार थीं। इनमें से दो छह साल की और एक नौ साल की थी। सोमवार को हुई हत्या से पहले, मृतकों के परिवारों ने बच्चियों की मौत को दुर्घटनावश हुई मौत मानकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य हत्याओं का भी खुलासा किया। उसने 2023 में भावर में अपने बेटे समेत दो बच्चों की और इसी साल अगस्त में सिवाह में एक लड़की की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि उसका एक और बच्चा है।
हत्या का मकसद क्या था
एसपी ने हत्या के पीछे के मकसद के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि "जो सुंदर बच्चियां हैं उनसे इसे नफरत सी है। पानीपत के सिवाह गांव की रहने वाली आरोपी महिला की शादी 2019 में सोनीपत के भावर गांव में हुई थी। एसपी ने महिला के हवाले से बताया कि जैसे ही वह किसी सुंदर लड़की को देखती थी, ‘‘उसे चिढ़ मचती है कि कहीं बड़ी होकर इससे सुंदर ना बन जाए। शादी के बाद से वह ऐसी हरकतें करने लगी। वह मनोरोगी लगती है। परिवार को शक होने के डर से उसने अपने तीन साल के बेटे शुभम की भी हत्या कर दी।
