बिजनेस

Stock Market Today: Sensex 1,561, Nifty 446 अंक उछला, सुबह-सुबह 4 लाख करोड़ का फायदा

शेयर बाजार की बुधवार को धमाकेदार शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी में है। सेंसेक्स जहां 1500 अंक उछल गया है। वहीं, निफ्टी में 400 अंक की तेजी आई है।

Image

शेयर बाजार में बड़ी तेजी

Stock Market Today 25 November 2026 : शेयर बाजार में आज बुधवार 25 नवंबर को निफ्टी-सेंसेक्स की धमाकेदार ओपनिंग हुई है। Nifty जहां शुरुआती कारोबार में 400 अंक से ज्यादा उछल गया है। वहीं, Sensex 1500 अंक तेजी में है। मेटल, मीडिया और ऑटो सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर में मजबूत खरीदारी है। इसके अलावा ब्रॉड मार्केट से भी खरीदारी के ट्रेंड को सपोर्ट मिल रहा है। बाजार में सुबह-सुबह की चौतरफा खरीदारी के चलते निवेशकों के पोर्टफोलियो का साइज करीब 4 लाख करोड़ बढ़ गया है। इससे पहले सोमवार 23 नवंबर को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। लेकिन, बुधवार को खुलते ही सोमवार की गिरावट पूरी तरह से रिकवर होती दिख रही है।

Nifty 446 अंक तेजी के साथ 25,795.90 के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं, Sensex 1561 अंक की तेजी के साथ 83,997.43 के आसपास बना हुआ है। वहीं, मंगलवार को 2000 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने वाला Nifty Bank इंडेक्स 1300 अंक से ज्यादा की तेजी में है। इसके अलावा Nifty IT, फार्मा, ऑयल एंड गैस जैसे बड़े सेक्टर में भी खरीदारी का मजबूत ट्रेंड है।

दुनिया के बाजारों में बिकवाली हावी

भारतीय शेयर बाजार में जहां बुधवार को खरीदारी का मजबूत ट्रेंड है। वहीं, ग्लोबल मार्केट्स में बिकवाली हावी है। मंगलवार को भारतीय बाजार बंद रहा। लेकिन, अमेरिकी बाजार गिरावट में बंद हुए। वहीं, बुधवार को जापान का Nikkei 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 56,465 पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह साउथ कोरियाई इंडेक्स KOSPI 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़ककर 36,681 पर आ गया है।

क्रूड और रुपये से मिल रहा सपोर्ट

भरतीय शेयर बाजार को खासतौर पर क्रूड में नरमी और रुपये में मजबूती से सपोर्ट मिल रहा है। फिलहाल, पिछले करीब 1 सप्ताह से क्रूड के दाम 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है। वहीं, रुपया 92.60 प्रति डॉलर के आसपास आ गया है। यह मजबूत FII इनफ्लो को दिखा रहा है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article