हरियाणा

हरियाणा में कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी, नारनौल रहा सबसे ठंडा, पंजाब में भी सर्दी का सितम जारी

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे लुढ़क रहा है। हरियाणा में सबसे कम तापमान नारनौल और पंजाब में फरीदकोट में दर्ज हुआ। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी 10 डिग्री से नीचे रात का पारा रहा।

Image

हरियाणा-पंजाब में कड़ाके की ठंड

Weather Today in Haryana Punjab: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का सितम शुरू हो गया है। कई इलाकों में शीतलहर चलने लोगों की कंपकंपी छुट रही है। तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हरियाणा में भी जोरदार ठंड पड़ने लगी है। यहां कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सबसे कम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं पंजाब में लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। शनिवार को फरीदकोट प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा।

हरियाणा में लुढ़का न्यूनतम पारा

हरियाणा में आज कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 1-4 डिग्री सामान्य से नीचे रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान नारनौल दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को नारनौल में न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके बाद हिसार सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसका अलावा करनाल में 7.5 डिग्री, भिवानी में 6 डिग्री, सिरसा में 6.4 और अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पंजाब में आज कैसा रहा मौसम

पंजाब में भी लोग सर्दी का सितम झेल रहेन हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा भी लेने लगे हैं। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट में रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा कई स्थानों पर न्यूनतम पारा सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरदास में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, अमृतसर में 5.6 डिग्री, लुधियाना में 7 डिग्री, पटियाला में 9 डिग्री, पठानकोट में 5.2 डिग्री और बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article