हरियाणा

हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों ने 2 दिन की हड़ताल का किया ऐलान, ओपीडी-इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित

हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों ने सोमवार से 48 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे आपातकालीन सेवाओं, ऑपरेशन और ओपीडी पर असर पड़ा है। डॉक्टर एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक और एसीपी (एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन का कहना है कि इन मांगों पर पहले ही सहमति बनी थी, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की।

Image

मरीज के साथ परेशान तीमारदार

Photo : Times Now Digital

Haryana News: हरियाणा में आज से सरकारी डॉक्टरों ने 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इससे एमरजेंसी सेवाओं से लेकर ऑपरेशन, ओपीडी सेवाओं पर असर पड़ रहा है। सरकारी डाक्टर हरियाणा सरकार से एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक और सरकारी डॉक्टरों की एसीपी (एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया ने कहा कि हमारी कोई नई मांगे नहीं है इन मांगों पर पिछले साल ही सहमति बन गई थी और खुद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए थे लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद इन मांगों पर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की असम की भर्ती पर रोक की मांग के बावजूद दोबारा से भारती करने की तैयारी की जा रही है और एसीपी को लेकर भी अभी तक मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद फाइनेंस विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है राजनीतिक इच्छा शक्ति के बावजूद अफसर शाही इसमें रोड़ा अटका रही है इसलिए हमें मजबूरन हड़ताल का फैसला करना पड़ा है।

पंचकूला सिविल अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आर एस चौहान ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल का कोई असर नहीं हुआ है हमने वैकल्पिक व्यवस्था की है बाहर से भी डॉक्टर को आज बुलाया गया है मुलाना मेडिकल यूनिवर्सिटी से भी डॉक्टर को आज अस्पताल में बुलाया गया है ताकि मरीजों को कोई दिक्कत ना आए तमाम स्पेशलिस्ट और सीनियर डॉक्टर भी सभी ड्यूटी पर बुलाए गए हैं।

हरियाणा में करीब 3 हजार सरकारी डॉक्टर है और सभी ने आज से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है हड़ताल पंचकूला सिविल अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार थी बड़ी तादाद में मरीज यहां पर आए हुए थे लेकिन मरीजों ने कहा कि समय जरूर लग रहा है लेकिन डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद है और उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो डाक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article