हरियाणा

गुरुग्राम न्यूज : ब्रोकर कंपनी का निदेशक गिरफ्तार, 4.49 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

शिकायतकर्ता ने बताया कि कल्पतरु शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड ने न तो उनकी कंपनी को कोई शेयर दिया और न ही उनके द्वारा दिए गए पैसे वापस किए। शिकायत के बाद, सेक्टर 29 पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Image

सांकेतिक फोटो-Istock

गुरुग्राम : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 20,000 शेयर उपलब्ध कराने के नाम पर 4.49 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक ब्रोकर कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह अपराध फर्जी समझौते के जरिए किया गया। पुलिस के अनुसार, ‘आर9 वेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘दिल्ली फिन इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशंस’ कंपनी के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने कल्पतरु शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से 20,000 शेयर खरीदने का सौदा किया था। इसके बदले में उन्होंने 17 जून को कल्पतरु शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड को 4.49 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से शिकायतकर्ता ने बताया कि कल्पतरु शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड ने न तो उनकी कंपनी को कोई शेयर दिया और न ही उनके द्वारा दिए गए पैसे वापस किए। शिकायत के बाद, सेक्टर 29 पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जांच कर रही पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू)-1 की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी रवि चौहान (45) के रूप में हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article