हरियाणा

करनाल नेशनल हाईवे बड़ा हादसा; कंटेनर से लदा ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, ड्राइवर की हालत गंभीर

करनाल के नेशनल हाईवे पर एक ट्रक जिसपर कंटेनर भी रखा हुआ था, के फ्लाईओवर से नीचे गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, साइड से टक्कर लगने के कारण ट्रक सर्विस लेन में जा गिरा और तीनों लोगों की जान मुश्किल में पड़ गई।

Image

करनाल नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

करनाल में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ट्रक जिसके ऊपर कंटेनर भी रखा हुआ था फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि ट्रक को किसी गाड़ी ने साइड से टक्कर मारी, जिसके चलते वह करनाल के पास फ्लाईओवर से सीधे सर्विस लेन पर आ गिरा।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चालक काफी देर तक केबिन में फंसा रहा, जिसे क्रेन की मदद से लंबे प्रयासों के बाद बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि, चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article