एक्सप्लेनर्स

न संगठन मजबूत, न कार्यकर्ता: पश्चिम बंगाल में अपने ही कांग्रेस के लिए बने चुनौती, कहीं विरोध तो कहीं हिंसा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने सभी 294 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिकटों की घोषणा के साथ ही पश्चिम बंगाल कांग्रेस में विद्रोह देखने को मिल रहा है, खासकर उत्तरी बंगाल में। यहां असंतुष्ट कार्यकर्ता भी पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं।

Image

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के सामने हैं कई चुनौतियां

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के सामने एक से बढ़कर एक चुनौतियां दिख रही हैं। पार्टी पहले ही संगठन के कमजोर होने से धीरे-धीरे सिकुड़ती जा रही है, अब इस बार के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा खोल लिया है। कई जगहों पर पार्टी के अपने ही कार्यकर्ता विरोध में मैदान में उतर आए हैं। कांग्रेस पश्चिम बंगाल में पिछले कई चुनावों में धीरे-धीरे हाशिए पर जाती रही है। इस बार के टिकट वितरण के तुरंत बाद जिस तरह से विरोध देखने को मिल रहा है, उससे यही संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी के लिए बंगाल में स्थिति सही नहीं है।

सड़कों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता

कांग्रेस की सबसे खराब हालत उत्तर बंगाल में दिख रही है। यहां नेता से लेकर कार्यकर्ता तक टिकट बंटवारे से नाराज हैं। सड़कों पर उतरे हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर तो हिंसा की भी खबर है। ऐसे में कांग्रेस का अगर प्रदर्शन इस रीजन में खराब रहता है, तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि नेतृत्व जल्द ही इन मतभेदों को नहीं सुलझाता, तो इसका सीधा असर चुनावी प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची (List of Congress Candidates for the 2026 West Bengal Elections)

विधानसभा संख्याविधानसभा का नामउम्मीदवार का नाम
1मेकलीगंज (एससी)श्रीमती इला रानी रॉय
2मथाभंगा (एससी)खितेंद्र नाथ बर्मन
3कूचबिहार उत्तर (एससी)पार्थ प्रतिम रॉय
4कूचबिहार दक्षिणखोकन मियां
5सीतालकुची (एससी)सुकमल बर्मन
6सिताई (एससी)रबिन रॉय
7दिन्हाटाहरिहर राय सिंघा
8नताबारीबिस्वजीत सरकार
9तुफानगंजदेबेंद्र नाथ बर्मा
10कुमारग्राम (एसटी)सुधम लामा
11कलचीनी (एसटी)अंजन चिक बराइक
13फलाकाटा (एससी)अक्षय कुमार बर्मन
14मदारीहाट (एसटी)डॉ. जॉय प्रफुल्ला लकरा
15धूपगुड़ी (एससी)हरीश चंद्र रॉय
16मयनागुरी (एससी)जोगेन सरकार
17जलपाईगुड़ी (एससी)सुदीप्तो मोहोंटो
18राजगंज (एससी)तुषार कांति रॉय
19डबग्राम-फुलबारीरोहित सिंह सिसोदिया (गुड्डू)
20माल (एसटी)राकेश कुजुर
21नागराकाटा (एसटी)शिनु मुंडा
22कलिम्पोंगसांता कुमार प्रधान
23दार्जिलिंगमाधव राय
24कुर्सियांगसरोज कुमार खत्री
25मातिगारा-नक्सलबारी (एससी)अमितवा सरकार
26सिलीगुड़ीआलोक धारा
27फानसिडेवा (एसटी)श्रीमती नबनिता तिर्की
28चोपड़ाज़ाकिर अबेदीन
30गोलपोखरमसूद मोहम्मद नसीम अहसेन
31चाकुलियाअली इमरान रामज़ (विक्टर)
32करंदीघीमुर्शीद आलम
33हेमताबाद (एससी)श्रीमती अनामिका रॉय
34कालियागंज (एससी)गिरधारी प्रमाणिक
35रायगंजमोहित सेनगुप्ता
36इताहरअमल आचार्य
37कुशमंडी (एससी)बबलू सरकार
38कुमारगंजगुलाम मार्तुजा मंडल
39बेलूरघाटप्रदीप कुमार मित्रा
40तपन (एसटी)बंकिम चंद्र टोप्पो
41गंगारामपुर (एससी)श्रीमती जुई बर्मन
42हरिरामपुरसुभाषिश पाल (सोना)
43हबीबपुर (एसटी)राजेन सोरेन
44गाज़ोल (एससी)संजय सरकार
45चंचलआसिफ महबूब
46हरिश्चंद्रपुरमोस्ताक आलम
47मालतीपुरश्रीमती मौसम नूर
48रतुआमोत्ताकिन आलम
49मानिकचकमोहम्मद अंसारुल हक
50मालदाहा (एससी)भूपेंद्र नाथ हलदार (अर्जुन)
51अंग्रेजी बाजारमसूद आलम
52मोथाबारीसायम चौधरी
53सुजापुरमोहम्मद अब्दुल हन्नान
54बैसनबनगरश्रीमती मामुनी मंडल
56समसेरगंजनज़मे आलम
57सूतीअल्फ़ज़ुद्दीन बिस्वास
58जांगीपुरमोहम्मद इमरान अली
59रघुनाथगंजनासिर शेख
61लालगोलामोहम्मद तौहिदुर रहमान
62भगवांगोलाश्रीमती अंजू बेगम
63रानीनगरजुल्फिकुर अली
64मुर्शिदाबादसिद्दीकी अली
65नबग्राम (एससी)हिरू हलदार
66खरग्राम (एससी)डॉ. मंदार कांति मंडल
67बुरवान (एससी)सुजीत दास
68कंडीडॉ. शमीम राणा
69भरतपुरअज़हरुद्दीन सिज़र
70रेजिनगरजिलू एसके.
72बरहाम्पुरअधीर रंजन चौधरी
73हरिहरपाराश्रीमती मौसुमी बेगम
74नोवदामोतिउर रहमान
75डोमकलश्रीमती शहनाज बेगम
76जलांगीअब्दुल रेज्जाक मोल्ला
77करीमपुरश्रीमती पूजा रॉय चौधरी
78तेहट्टाज्योतिर्मोय सरकार
79पलाशीपाराहामिदुल हक
80कालीगंजकाबिल उद्दीन शेख
81नकाशीपारागोलम किबरिया मंडल
82छपराराहिदुल मंडल
83कृष्णानगर उत्तरअर्घ्य गोन
84नवद्वीपसमीर साहा
85कृष्णानगर दक्षिणअब्दुर रहीम शेख
86शांतिपुरआलोक चटर्जी
87राणाघाट उत्तर पश्चिमनबा कुमार मंडल
88कृष्णागंज (एससी)शंकर कुमार सरकार
89रानाघाट उत्तर पुरबा (एससी)नित्या गोपाल मंडल
90रानाघाट दक्षिण (एससी)श्रीमती रीता पाल दास
91चकदाहामलय साहा
92कल्याणी (एससी)असीमानंद मजूमदार
93हरिंगघाटा (एससी)श्रीमती हिमंती दास
94बगदा (एससी)प्रबीर कीर्तनिया
95बंगाओन उत्तर (एससी)निलंजन साहा
96बांगाओन दक्षिण (एससी)किशोर बिस्वास
97गैघाटा (एससी)अनिल कुमार पांडे
98स्वरूपनगर (एससी)रितेश मंडल
102अमदंगागोपाल घोष
103बिजपुरसिबाब्रता गुहा रॉय
104नैहाटीप्रदीप कुमार कुंडू
105भतपाराधर्मेंद्र शॉ
106जगतदलश्रीमती मंदिरा चक्रवर्ती
107नोआपाराअशोक भट्टाचार्य (राजा)
108बर्रक्पुरशम्भु दास
109खरदाहाजॉयदेव घोष
110दम दम उत्तरधनंजय मोइत्रा
111पानीहाटीसुभाषिस भट्टाचार्य
112कमरहाटीकल्लोल मुखर्जी
113बारानगरश्रीमती कल्याणी चक्रवर्ती
114दम दमश्रीमती सुस्मिता बिस्वास
115राजारहाट न्यू टाउनएस.के. निजामुद्दीन
116बिधाननगररणजीत मुखर्जी
117राजारहाट गोपालपुरपार्थ भौमिक
118मध्यमग्रामअनंत रॉय
119बारासाततारक मुखर्जी
120देगांगामियाराज बैद्य
121हारोआएमडी रबीउल मोल्ला
122मीनाखान (एससी)श्रीमती बरनाली नास्कर
123संदेशखाली (एसटी)यहूदी भूमिजी
124बसीरहाट दक्षिणअबू इशाक गाज़ी (बाबू)
125बसीरहाट उत्तरमूसा हक मोंडल
126हिंगलगंज (एससी)बिस्वजीत रॉय
127गोसाबा (एससी)भूपाल चंद्र दास
128बसंती (एससी)गोपीनाथ नैया
129कुलतली (एससी)श्रीमती रूपा हल्दर
130पथरप्रतिमासुभ्रांशु नायक
131काकद्वीपनासिरुद्दीन अहमद
132सागरप्रशांत खुटिया
133कुलपीकुतुब उद्दीन मोल्ला
134रायदिघीआशीष कुमार मंडल
135मंदिरबाजार (एससी)प्रो. डॉ. कौशिक बैद्य
136जयनगर (एससी)तपस बैद्य
137बारुईपुर पुरबा (एससी)प्रताप चंद्र मंडल
138कैनिंग पश्चिम (एससी)हरन चंद्र मिस्त्री
139कैनिंग पुरबासाबिर अली सरदार
140बरुईपुर पश्चिमअसितलाल नाग
141मगराहट पुरबा (एससी)डॉ. अतानु हल्दर
142मगराहत पश्चिमअब्दुल मजीद हल्दर
143डायमंड हार्बरगौतम भट्टाचार्य
144फाल्टाअब्दुर रज्जाक मोल्ला
145सतगछियाप्रवाश घोष
146बिष्णुपुर (एससी)अर्घ्य नास्कर
147सोनारपुर दक्षिणश्रीमती सुब्रता दत्ता
148भंगरमहाबूबुल इस्लाम
149कस्बामोहम्मद हासिम ज़ेशान अहमद
150जादवपुरश्रीमती श्यामली मंडल
151सोनारपुर उत्तरडॉ. जगन्नाथ कुमिर
152टॉलीगंजमानस सिन्हा रॉय
153बेहाला पुरबाअभिजीत रहा
154बेहाला पश्चिमसैबल रॉय
155महेशतलाहाजी अब्दुल हन्नान
156बज बजमुजीबार रहमान कायल
157मेटियाबुरुज़मोहम्मद मुख्तार
158कोलकाता बंदरगाहअकीब गुलजार
159भवानीपुरप्रदीप प्रसाद
160रासबिहारीआशुतोष चटर्जी
161बालीगंजरोहन मित्रा
162चौरंगीमानश सरकार
163एंटालीकाशिफ रजा
164बेलेघाटाश्रीमती शाहिना जावेद
165जोड़ासाँकोदीपक सिंह
166श्यामपुकुरपूर्णा घोष
167मानिकतलासुमन रॉय चौधरी
168काशीपुर-बेलगाछियातारक पाल
169बेअदबी सेश्रीमती प्रियंका चौधरी
170हावड़ा उत्तरओम प्रकाश जायसवाल
171हावड़ा मध्यश्रीमती अपर्णा बोस
172शिबपुरश्रीमती श्राबंती सिंह
173हावड़ा दक्षिणश्रीमती दीपसिखा भौमिक
174संकराइल (एससी)बेचू राम मलिक
175पंचलाराहुल पांडे
176उलुबेरिया पुरबाआलम देइयान एसके
177उलुबेरिया उत्तर (एससी)श्रीमती कल्याणी हलदर
178उलुबेरिया दक्षिणइंताज़ अली शाह
179श्यामपुरएस.के. मंजूर आलम
180बगनानएसके. हाफ़िज़ुर रहमान
181अम्तातपन दास
182उदयनारायणपुरअसित बकुली
183जगतबल्लभपुरकौशिक रॉय
184डोम्जुरअलोक कोले
185उत्तरपाड़ासुब्रता मुखर्जी
187चांपदानीप्रीतम घोष
188सिंगूरबरुण कुमार मलिक
189चन्दनरतन कुमार गोल्डर
190चुंचुरामोइनुल हक
191बालागढ़ (एससी)अशोक बिस्वास
192पांडुआसनातन मंडी
193सप्तग्रामसौगता घोष
194चंदितालाशेख अबू अब्बासुद्दीन
195जांगीपारासुभाषिस दत्ता
196हरिपालसैफ आज़ाद
197धनेखाली (एससी)श्रीमती ज्योति कुमारी दास
198तारकेश्वरभबानी प्रसाद मंडल
199पुरसुराहएसके. हबीबार रहमान
200आरामबाग (एससी)सुशील कुमार संत्रा
201गोगट (एससी)हरधन संतरा
202खानकुलप्रदीप कुमार कर
203तामलुकहरधन मजूमदार
204पांस्कुरा पुरबादीपक पात्रा
205पांस्कुरा पश्चिमकल्याण रॉय
206मोयनानिमाई बर्मन
207नंदकुमारशेख मतीन
208महिसदलश्रीमती काजल नायक दास
209हल्दिया (एससी)अभिमन्यु मंडल
210नंदीग्रामएसके जरियातुल हुसैन
211चांदीपुरएसके तस्लीम अहमद
213कांथी उत्तरसुब्रता महापात्रा
214भगवानपुरबिस्वजीत पाणिग्राही
215खेजुरी (एससी)असित प्रमाणिक
216कांथी दक्षिणएसके. मसूद मलिक
217रामनगरमानस कुमार दत्ता
218एग्राअंजन कुमार पटनायक
219दान्टनउत्पल दत्ता
220नायग्राम (एसटी)प्रशांत मुर्मू
221गोपीबल्लभपुरसौरव घोष
222झारग्रामप्रसेनजीत डे
223केशियारी (एसटी)कलुचंद टुडू
224खड़गपुर सदरडॉ. श्रीमती पापिया चक्रवर्ती
225नारायणगढ़एसके आलम हुसैन
226सबांगआलोक कुमार समुई
227पिंगलासुशांत मंडल
228खड़गपुरउज्ज्वल मुखर्जी
229डेबराचित्तरंजन जना
230दासपुरकौसिक गोस्वामी
231घाटाल (एससी)श्रीमती काबेरी डोलुई
232चंद्रकोना (एससी)श्रीमती मनिका मिद्या
233गरबेटासिद्धार्थ बिशोई
234सालबोनीअरुप मुखर्जी
235केशपुर (एससी)कमल किशोर खन्ना
236मेदिनीपुरशम्भुनाथ चट्टोपाध्याय
237बिनपुर (एसटी)श्रीमती गोलापी सोरेन
238बंदवान (एसटी)सिटेन मंडी
239बलरामपुरसुकांता महातो
240बाघमुंडीनेपाल चंद्र महतो
241जॉयपुरफानी भूषण कुमार
242पुरुलियादिब्यज्योति प्रसाद सिंह देव
243मानबाजार (एसटी)श्रीमती सोमबारी महाली
244काशीपुरसुभाष महतो
245पैरा (एससी)श्रीमती फाल्गुनी बाउरी
246रघुनाथपुर (एससी)श्रीमती संध्या बौरी
247साल्टोरा (एससी)अमर कांति मंडल
248छटनापार्थ प्रतिम बोस
249रानीबांध (एसटी)गुरुपदा सरदार
250रायपुर (एसटी)श्रीमती सुभ्रा हेमब्रम मुर्मू
251ताल्डंगरानयन दास चक्रवर्ती
252बांकुड़ाअरुप बनर्जी
253बरजोराविवेकानंद केओरा
254ओंडापाबन सालमपुरिया
255बिश्नुपुरउज्ज्वल चंद्र
256कटुलपुर (एससी)श्रीमती सुमित्रा मल्लिक संत्रा
257सिंधु (एससी)श्रीमती मौ मंडल समंता
258सोनमुखी (एससी)राहुल बौरी
259खंडाघोष (एससी)अरुप कुमार साहा
260बर्दमान दक्षिणगौरब समद्दार
261रैना (एससी)अनिक साहा
262जमालपुर (एससी)राजीव साहा
263मॉन्टेस्वरज्योतिर्मोय मंडल
264कलना (एससी)अमल कुमार साहा
265मेमारीप्रबीर गांगुली
266बर्दमान उत्तर (एससी)संदीप दास
267भातरधुरजती बिजय माजी
268पुरबस्थली दक्षिणरवींद्रनाथ मंडल
269पुरबस्थली उत्तरअमितवा भट्टाचार्य
270कटवारणजीत चटर्जी
271केतुग्राममोहम्मद मोफिरुल कासिम
272मंगलकोटजगदीश दत्ता
273ऑसग्राम (एससी)श्रीमती निशा बोराल
274गलसी (एससी)देबासिस बिस्वास
275पांडाबेश्वरउत्तम कुमार रॉय
276दुर्गापुर पुरबादेबेश चक्रवर्ती
277दुर्गापुर पश्चिमतरुण रॉय
278रानीगंजफ़ैज़ अहमद
279जमुरियातरुण कुमार गांगुली
280आसनसोल दक्षिणसौविक मुखर्जी
281आसनसोल उत्तरप्रसेनजीत पुइतांडी
282कुल्टीरबी यादव
283बरबानीजॉयदेव रॉय
284दुबराजपुर (एससी)संजय ब्यापारी
285सूरीसंजय अधिकारी
286बोलपुररथिन सेन
287नैनोर (एससी)अभय दास
288लाबपुरश्रीमती रत्ना सेन
289सैंथिया (एससी)श्रीमती अर्चना अंकुर
290मयूरेश्वरसैयद कसाफोद्दोज़ा (चंदन)
291रामपुरहाटविवेकानंद शॉ
292हंसनमिल्टन राशिद
293नलहाटीडॉ. अब्दुल करीम
294मुरारईसंजीबुर रहमान

कई सीटों पर विवाद

द टेलीग्राफ के अनुसार, मालदा जिले की 12 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आते ही पार्टी के भीतर नाराजगी खुलकर सामने आ गई। कई क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने फैसले पर आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। खासतौर पर चंचल में अंजारुल हक उर्फ जॉनी के समर्थकों ने पूर्व विधायक आसिफ महबूब को टिकट दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर नारे लगाए और नेतृत्व से उम्मीदवार बदलने की मांग की। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि जॉनी की पकड़ इलाके में मजबूत है और यदि उनकी अनदेखी जारी रही, तो वे निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं। असंतोष केवल एक सीट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी सामने आया। बैष्णबनगर में जिला युवा कांग्रेस के नेता सरवर जहां ने पार्टी के फैसले से असहमति जताते हुए अपने पद और सदस्यता, दोनों से इस्तीफा दे दिया। इसी तरह गजोल और इंग्लिश बाजार में भी कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाए। कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिन लोगों को टिकट दिया गया है, उनके अन्य दलों, जैसे टीएमसी या भारतीय जनता पार्टी, से करीबी संबंध रहे हैं या वे स्थानीय मुद्दों से पूरी तरह परिचित नहीं है।

तोड़ फोड़ करते कांग्रेस कार्यकर्ता

तोड़ फोड़ करते कांग्रेस कार्यकर्ता

घटता जनाधार और सीमित प्रभाव

  • पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का वोट बैंक पहले राज्यभर में फैला हुआ था, लेकिन समय के साथ इसका प्रभाव कम होता गया।
  • राज्य की राजनीति में अब मुख्य मुकाबला टीएमसी और भाजपा के बीच केंद्रित हो गया है।
  • कांग्रेस कुछ जिलों में ही मजबूत उपस्थिति बनाए रख पाई है।
  • युवा मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ अपेक्षाकृत कमजोर मानी जाती है।

कहां-कहां हिंसा हुई

तनाव तब और बढ़ गया जब अलीपुरद्वार जिले के फलाकाटा में पार्टी कार्यालय को निशाना बनाया गया। यहां बाहरी उम्मीदवार अक्षय कुमार बर्मन को टिकट दिए जाने के बाद दो गुटों के बीच टकराव हो गया, जो बाद में तोड़फोड़ और हिंसा में बदल गया। विरोध की यह लहर ईस्ट बर्धमान तक पहुंच गई, जहां नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में हंगामा किया और उसे बंद करा दिया। उनका कहना है कि कई सीटों पर ऐसे चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया है, जिनकी छवि या क्षमता को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं, जिससे चुनाव में पार्टी की स्थिति कमजोर पड़ सकती है।

पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस की कैसी है स्थिति?

कांग्रेस की स्थिति पश्चिम बंगाल की राजनीति में पिछले एक दशक में लगातार कमजोर होती गई है। कभी राज्य की प्रमुख ताकत रही कांग्रेस अब सीमित क्षेत्रों, खासकर मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों तक सिमटती नजर आती है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपना पारंपरिक जनाधार बचाए रखना और संगठन को एकजुट रखना है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article