इलेक्शन

कांग्रेस ने बंगाल चुनाव को लेकर 284 उम्मीदवारों का किया ऐलान; बहरामपुर से अधीर रंजन को दिया टिकट

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों का ऐलान किया। इस सूची में 284 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

Image

कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से बनाया उम्मीदवार (फोटो साभार: @adhirrcinc)

Photo : Twitter

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों का ऐलान किया। इस सूची में 284 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व सांसद मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगी।

किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है और उसने पहली ही सूची में 284 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने दार्जिलिंग से मधप राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दम दम से सुस्मिता विश्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतंडी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर विस्तृत विचार-विमर्श करने के एक दिन बाद हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया था।

बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और केंद्रीय निर्वाचन समिति (CEC) सदस्य - अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंहदेव, के जे जॉर्ज, पीएल पुनिया और अमी याज्ञनिक हैं। इनके अलावा एआईसीसी में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी बैठक में मौजूद रहे।

बंगाल में कब होगा मतदान?

सनद रहे कि चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण की 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को, जबकि 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई की जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article