एजुकेशन

भारत का कौन सा हाईवे सीधे विदेश से जुड़ा है, गाड़ी से ही लोग पहुंच सकते हैं दूसरे देश

Which Indian Highway Connects Foreign Country: क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन सा हाईवे सीधे विदेश से जुड़ा है। यहां गाड़ी से ही लोग दूसरे देश पहुंच सकते हैं। अपने आपको जीके का उस्ताद बताने वाले भी इसमें कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Image

भारत का कौन सा हाईवे सीधे विदेश से जुड़ा है (प्रतीकात्मक चित्र)

Photo : iStock

Which Indian Highway Connects Foreign Country: भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की दिसंबर 2025 की जानकारी के अनुसार देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई लगभग 1,46,342 किलोमीटर थी। वहीं राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या की बात करें तो इन्हें अलग अलग नंबरों से पहचाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन सा हाईवे सीधे विदेश से जुड़ा है। यहां गाड़ी से ही लोग दूसरे देश पहुंच सकते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि कौन सा हाईवे डायरेक्ट विदेश जाता है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का उस्ताद बताने वाले भी इसमें कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

कौन सा हाईवे सीधे विदेश से जुड़ा है

बता दें यहां हम ग्रैंड ट्रंक रोड की बात कर रहे हैं। यह देश का सबसे पुराना हाईवे है। कहा जाता है कि इस हाईवे का निर्माण चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल के दौरान शुरू हुआ था। इसे जीटी रोड (GT Road) के नाम से भी जाना जाता है। इस सड़क का इतिहास प्राचीन काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि मौर्य काल में भी इस मार्ग का इस्तेमाल किया जाता था। बाद में शेरशाह सूरी ने 16वीं शताब्दी में इस सड़क का विस्तार और विकास करवाया।

भारत के इन शहरों से होकर गुजरता है

ग्रैंड ट्रंक रोड हाईवे हावड़ा के पश्चिम में स्थित बांग्लादेश के चटगांव से शुरू होता है। इसके बाद यह बर्धमान, आसनसोल, सासाराम, प्रयागराज, कानपुर, कन्नौज, एटा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, करनाल, अंबाला, लुधियाना, जलंधर, अमृतसर से होकर गुजरता है।

पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान

इसके बाद पाकिस्तान के लाहौर व रावलपिंडी होते हुए अफगानिस्तान तक जाता है। पूरे मार्ग की लंबाई लगभग 2,500 किलोमीटर से भी अधिक है, जिसमें भारत का बड़ा हिस्सा शामिल है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article