एजुकेशन

Highest Paying Degrees In India: भारत की 5 सबसे ज्यादा कमाई वाली डिग्रियां, नंबर 1 बना सकती है करोड़पति

Highest Paying Degrees In India: यहां हम आपके लिए भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली डिग्रियां लेकर आए हैं। इसमें नंबर 1 वाली डिग्री आपको करोड़पति बना सकती है। यहां आप हाईएस्ट पेइंग डिग्री, सबसे ज्यादा सैलरी वाली डिग्री के बारे में जान सकते हैं।

Image

Highest Paying Degrees In India: भारत की 5 सबसे ज्यादा कमाई वाली डिग्रियां

Highest Paying Degrees In India: आज के समय में हर युवा का सपना अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाने का (Highest Paying Degrees) होता है। इसके लिए सही डिग्री और कोर्स का चुनाव करना बेहद जरूरी है। कुछ डिग्रियां ऐसी हैं, जिनकी देश-विदेश में काफी मांग है और इन्हें हासिल करने के बाद युवाओं के पास लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी पाने के अवसर हो (Sabase Jyada Salary Wala Course) सकते हैं। खास बात यह है कि इन क्षेत्रों में जैसे जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाता है ठीक वैसे ही पैकेज भी बढ़ता है।

ऐसे में यहां हम आपके लिए भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली डिग्रियां लेकर आए हैं। इसमें नंबर 1 वाली डिग्री आपको करोड़पति बना सकती है। यहां आप हाईएस्ट पेइंग डिग्री, सबसे ज्यादा सैलरी वाली डिग्री के बारे में जान सकते हैं।

MBBS With Specialization

बता दें यहां पहले नंबर पर एमबीबीएस विद स्पेशलाइजेशन (MBBS With Specialization) है। इसका मतलब MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी एक खास मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना है। MBBS के बाद डॉक्टर MD (Doctor of Medicine) या MS (Master of Surgery) जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर सकते हैं। यहां विशेषज्ञता हासिल करने के बाद डॉक्टर अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और निजी क्लीनिकों में काम कर सकते हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट, Chartered Accountant

इसके अलावा सबसे ज्यादा कमाई वाली डिग्री की लिस्ट में चार्टर्ट अकाउंटेंट (Chartered Accountant) दूसरे नंबर पर आता है। सीए की डिग्री हासिल करने के बाद आप किसी भी बड़ी कंपनी में फाइनेंस मैनेजर, फाइनेंशियल कंट्रोलर या आगे चलक सीएफओ बन सकते हैं। इसके अलावा बड़ी कंपनियों या कंसल्टेंसी फर्मों में इंटरनल ऑडिट, टैक्स प्लानिंग और कम्प्लायंस संभाल सकते हैं। साथ ही अपनी फर्म भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि इस डिग्री को हासिल करना इतना आसान नहीं होता है।

यहां सबसे पहले छात्र को फाउंडेशन की परीक्षा से गुजरना होता है। इसके बाद आप आईपीसीसी ग्रुप 1 और 2 के लिए पात्र होते हैं। फिर अभ्यर्थी को 2 साल की आर्टिकलशिप करना होता। इसके बाद आप फाइनल की परीक्षा के लिए पात्र माने जाते हैं।

High Paying Btech Courses: बीटेक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग

बीटेक का कंप्यूटर साइंस ब्रांच भी हाईएस्ट पेइंग डिग्रीज में से एक है। यह चार साल का अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स है। इस डिग्री के दौरान प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, डेटा स्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे विषयों की जानकारी दी जाती है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, AI इंजीनियर, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और वेब डेवलपर जैसे पदों पर नौकरी पा सकते हैं।

बीटेक एआई डेटा साइंस, Btech AI & Date Science

बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस भी सबसे ज्यादा सैलरी वाले कोर्स में से एक है। यह चार साल का अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स है। इसमें छात्रों को मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, डेटा लर्निंग के बारे में पढ़ाया जाता है। बीटेक के इस ब्रांच में एडमिशन के लिए जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई किया होना जरूरी है।

एमबीए फाइनेंस, MBA Finanace

एमबीए फाइनेंस यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन फाइनेंस इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। यह दो साल का पोस्टग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। इसमें छात्रों को बैंकिंग, इनवेस्टमेंट, शेयर बाजार, जट तैयार करने और कंपनियों के पैसों से जुड़े फैसले लेने की जानकारी दी जाती है। इस कोर्स को करने के बाद आपको फाइनेंशियल एनालिस्ट, इन्वेस्टमेंट बैंकर, रिस्क मैनेजर, फाइनेंस मैनेजर और क्रेडिट एनालिस्ट जैसे पदों पर नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article