Cyclone Akvan Update: चक्रवाती तूफान 'अकवान' ने ओडिशा के गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट पर दस्तक दे दी है। तूफान के तट से टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो बीच-बीच में तेज झोंकों के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच रही है। लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मौसम विभाग के अनुसार यह अगले 3 से 4 घंटे तक जारी रहने की संभावना है।
कमजोर पड़ा तूफान, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
मौसम प्रणाली में बदलाव के साथ चक्रवाती तूफान 'अकवान' की तीव्रता में लगातार कमी आती दिख रही है। इसके बावजूद, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सरकार किसी भी तरह का जोखिम या लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं और दोनों राज्यों का प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर तैनात है। तटीय जिलों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से होने वाले संभावित नुकसान, जलभराव और पेड़ गिरने जैसी स्थितियों से निपटने के लिए बचाव और राहत टीमें मुस्तैद हैं।
