अध्यात्म

आज एकादशी कब से शुरू है, आज एकादशी कब से कब तक रहेगी, देखें कार्तिक शुक्ल ग्यारस की पूरी जानकारी

Aaj Ekadashi kab se kab tak hai : आज एकादशी कब से शुरू है और कब समाप्त होगी। जानें 20 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल ग्यारस की सही तिथि, व्रत का समय, देवउठनी एकादशी का महत्व और पारण की तारीख।

Image

आज एकादशी कब से शुरू है, कितने बजे से कितने बजे तक रहेगी कार्तिक शुक्ल ग्यारस

Aaj Ekadashi kab se kab tak hai : हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। हर महीने दो एकादशी आती हैं। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व है। इसे देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत का रास्ता खुलता है।

इस साल 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है। अगर आप भी आज व्रत रख रहे हैं तो जान लीजिए एकादशी तिथि कब से शुरू हो रही है और इसका समापन कब होगा।

आज एकादशी कब से शुरू है 20 नवंबर 2026

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि की शुरुआत 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर हो रही है। इसका समापन अगले दिन यानी 21 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। हालांकि आज सूर्योदय ग्यारस की तिथि आरंभ होने से पहले हो रहा है। लेकिन देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रदोष काल या सांझ के समय उठाया जाता है। इस नाते ग्यारस का व्रत आज ही रखा जा रहा है। जबकि तुलसी विवाह कल होगा- जब एकादशी तिथि में सूर्योदय होगा।

एकादशी कब से कब तक रहेगी आज 20 नवंबर 2026

कार्तिक शुक्ल एकादशी की पूरी तिथि और व्रत से जुड़ी जरूरी जानकारी यहां देख सकते हैं।

  • एकादशी तिथि शुरू: 20 नवंबर 2026, सुबह 7:15 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 21 नवंबर 2026, सुबह 6:31 बजे
  • दिन: शुक्रवार
  • माह: कार्तिक
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • एकादशी का नाम: देवउठनी एकादशी
  • पारण की तारीख: 21 नवंबर 2026, शनिवार
  • पारण का समय: दोपहर 1:11 बजे से 3:18 बजे तक (नई दिल्ली पंचांग के अनुसार)

देवउठनी एकादशी का क्या महत्व है

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चार महीने तक चातुर्मास रहता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। कार्तिक शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही इस अवधि का समापन माना जाता है।

इस दिन भक्त भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। घरों और मंदिरों में दीप जलाए जाते हैं। कई जगह भगवान विष्णु को शंख, घंटी और मंत्रों के साथ नींद से जगाने की परंपरा भी निभाई जाती है। तुलसी विवाह का आयोजन भी इसी अवसर पर किया जाता है।

देवउठनी एकादशी पर क्या करना चाहिए

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें। उन्हें पीले फूल, फल और तुलसी दल अर्पित करें। शाम को भगवान विष्णु की पूजा करें और देवउठनी एकादशी की कथा सुनें। घर के आंगन में दीप जलाने की भी परंपरा है।

एकादशी पर भगवान विष्णु का नाम जपना, जरूरतमंदों को भोजन कराना और सामर्थ्य के अनुसार दान करना शुभ माना जाता है। व्रत रखने वाले श्रद्धालु अगले दिन द्वादशी तिथि में पारण करते हैं।

क्या देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह होता है

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ कराया जाता है। इसे शुभ और मांगलिक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। कई परिवारों में तुलसी के पौधे को सजाकर, दीप जलाकर और विवाह के पारंपरिक गीत गाकर यह उत्सव मनाया जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article