टीवी मसाला

Avinash Mishra की जिंदगी में Rishita Kothari की एंट्री? Eisha Singh से ब्रेकअप की बनीं वजह, भड़के ट्रोलर्स

Rishita Kothari Gets Trolled: एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप हो गया है। अब कपल के ब्रेकअप के बाद ऋषिता कोठारी ट्रोल हो रही हैं। आइए आपको वजह बताते हैं।

Image

Avinash Mishra-eisha singh, rishita kothari (photo credit- instagram)

Rishita Kothari Gets Trolled: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल कहे जाने वाले अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) अलग हो गए हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि अविनाश ने ईशा सिंह को चीट किया है और इसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ है। इस मामले में ईशा सिंह की मां का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अविनाश पर चीटिंग के आरोप लगा रही हैं और अब इन सबमें ऋषिता कोठारी का नाम सामने आया है। दावा है कि अविनाश और ईशा का ब्रेकअप ऋषिता कोठारी की वजह से हुआ हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Raghav Sharma संग सात फेरे लेंगी Avneet Kaur? मेहंदी वाली तस्वीर ने मचाई सनसनी!

    ट्रोल हुईं ऋषिता कोठारी

    हाल ही में अविनाश मिश्रा और ऋषिता कोठारी ने एक प्रोजेक्ट में साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ऋषिता की वजह से ही अविनाश और ईशा का ब्रेकअप हुआ है। अविनाश और ईशा की लड़ाई ऋषिता की वजह से ही हुई है और इसी वजह से ईशा ने अविनाश को अनफॉलो कर दिया था, जिससे ब्रेकअप का खुलासा हुआ। सोशल मीडिया पर ऋषिता कोठारी काफी ट्रोल हो रही हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज पर ट्रोलर्स कमेंट कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कई ट्रोलर्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट करके लिखा है कि प्लीज अविनाश और ईशा का बॉन्ड मत तोड़ो। एक यूजर ने लिखा है कि अविनाश और ईशा का ब्रेकअप ऋषिता और उसके बॉयफ्रेंड की वजह से हुआ है। इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट्स आए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू और Scout OP की लड़ाई ने मचाया हंगामा, Love Gill ने आम्रपाली के आगे जोड़े हाथ!

      ऋषिता के सपोर्ट में आए फैंस और बॉयफ्रेंड

      हालांकि, इस मामले में ऋषिता के सपोर्ट में उनके फैंस आ गए हैं। कई फैंस ने ऋषिता को सही बताया है। फैंस ऋषिता से इस कॉन्ट्रोवर्सी पर बोलने के लिए कह रहे हैं। लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस को आगे आकर इस विवाद पर अपना साइड रखना चाहिए। एक फैन ने ऋषिता को सलाह भी दी है कि शांत रहने वाली आदत उन्हें ले डूबेंगी। इन सबके बाद ऋषिता के सपोर्ट में उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीना भी आए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का इस विवाद में बचाव किया है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article