Dune Part 2: हॉलीवुड फिल्म ड्यून पार्ट 2 (Dune Part 2) को लेकर अब दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म में अब एक बड़े स्टार की एंट्री की खबर वायरल हो रही है। इस अपडेट के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में आन्या टेलर-जॉय की एंट्री हो सकती है। लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में सितारों से सजे प्रीमियर के दौरान उनकी एंट्री की पुष्टि की गई है। एक्ट्रेस ने ड्यून यूनिवर्स में शामिल होने को लेकर उत्साह व्यक्त किया है।
एक्ट्रेस ने इसे एक सपने के सच होने जैसा बताया है। एक्ट्रेस ने बाकी कलाकारों और निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे की भी तारीफ की है। फिल्म में एक्ट्रेस की एंट्री से फैंस की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है।
15 मार्च को रिलीज होगी Dune Part 2
ड्यून पार्ट 2 (Dune Part 2) को 15 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। वहीं ड्यून पार्ट 2 के बारे में बात करें तो फिल्म के दूसरे पार्ट में पॉल की यात्रा के बारे में फोकस किया जाएगा। पॉल के पास चीजों को बदलने की शक्ति है, लेकिन इससे भारी मात्रा में हिंसा पैदा हो सकती है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्त हो सकती है। फिल्म के सीक्वल में टेलर-जॉय के साथ फ्लोरेंस पुघ, ऑस्टिन बटलर और लीया सेडौक्स शामिल होंगे, साथ ही टिमोथी चालमेट, ज़ेंडाया और जोश ब्रोलिन भी फिल्म में पहले पार्ट की तरह ही अपना जलवा बिखेरते रहेंगे।
