वेब सीरीज

The Raja Saab OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है प्रभास की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप

The Raja Saab OTT Release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता प्रभास की इस साल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद अब मेकर्स ने इस मूवी को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने की डेट को फाइनल कर दिया है। चलिए जानते यह कब और कहां रिलीज होगी।

Image

Pic Credit: IMDb

The Raja Saab OTT Release: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की हॉरर कॉमेडी मूवी 'द राजा साब' 9 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मारुती के निर्देशन में बनी प्रभास की यह मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही। बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई ना कर पाने के बाद अब मेकर्स ने इस हॉरर कॉमेडी को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय ले लिया है। हाल ही में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जो दुनिया भर में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। तो चलिए जानते हैं अब 'द राजा साब' (The Raja Saab) के निर्माता अपनी इस मूवी को कब और कहां रिलीज करने जा रहे हैं। (यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बाद इस टॉप हसीना की 'गोलमाल 5' में हुई एंट्री, अजय देवगन संग बनेगी जोड़ी)

इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी 'द राजा साब'

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को मेकर्स ने जियोहॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला किया है। इस मूवी को दर्शक 6 फरवरी से घर बैठे देख पाएंगे। मारुति द्वारा निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी में प्रभास लीड रोल में हैं। प्रभास ने हॉरर ट्विस्ट के साथ हल्के-फुल्के कॉमेडी अंदाज में वापसी की थी। ट्रेलर और बड़ी स्टार पावर होने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। हैरानी की बात यह है कि यह मूवी प्रभास के करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई। (यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' बनेगा ये सुपरस्टार, रणवीर सिंह को मिलने वाली है कड़ी टक्कर, पिक्स हुईं लीक)

The Raja Saab

The Raja Saab

400 करोड़ रुपये था फिल्म का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने 'द राजा साब' को बनाने में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे खर्च किए थे। वहीं दूसरी ओर पहले दिन धांसू बिजनेस करने के बाद इस मूवी के कलेक्शन में उछाल नहीं देखा गया। 'द राजा साब' के फ्लॉप होने से निर्माताओं को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा। प्रभास के अलावा फिल्म में संजय दत्त, जरीना वहाब, बोमन ईरानी, द राजा साब, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार सहित कई एक्टर्स की बड़ी टुकड़ी देखने को मिली थी। यह उन लोगों के बड़ा मौका है, जो प्रभास स्टारर को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article