बॉलीवुड

अक्षय कुमार के बाद इस टॉप हसीना की 'गोलमाल 5' में हुई एंट्री, अजय देवगन संग बनेगी जोड़ी

Kareena Kapoor Khan in Golmaal 5: बीते दिन रिपोर्ट्स सामने आई कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार विलेन के रूप में नजर आएंगे। अब इस मूवी में अक्षय कुमार के बाद करीना कपूर खान की एंट्री होती नजर आ रही है।

Image

Pics Credit: Instagram

Kareena Kapoor Khan in Golmaal 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। बीते दिन आईं रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार विलेन के रोल में दिखाई देंगे। हालांकि मेकर्स की ओर से अक्षय कुमार की एंट्री पर अभी कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। मगर अब 'गोलमाल 5' से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अक्षय कुमार की एंट्री कराने के बाद अब करीना कपूर खान को लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल कर लिया गया है। (यह भी पढ़ें: छोटा पैकेट, बड़ा धमाका... निर्माताओं की जेब गर्म कर गईं ये 7 फिल्में, दूर हुई तंगी)

'गोलमाल 5' में हुई करीना कपूर खान की एंट्री

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'गोलमाल 5' में करीना कपूर खान अहम रोल में दिखाई देंगी। पोर्टल के मुताबिक चीजें फाइनल होने डेट्स इशू होने की वजह से थोड़ा टाइम लग रहा है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन दोनों ही करीना कपूर खान को फिल्म में कास्ट करने के उत्सुक हैं। करीना कपूर खान भी गोलमाल फ्रेंचाइज में लौटने पर दिलचस्प दिखा रही हैं। करीना ने गोलमाल 3 (2010) में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि मेकर्स उन्हें इस मूवी में कास्ट करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। (यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' बनेगा ये सुपरस्टार, रणवीर सिंह को मिलने वाली है कड़ी टक्कर, पिक्स हुईं लीक)

Kareena Kapoor Khan

Kareena Kapoor Khan

'गोलमाल 5' में नजर आएंगे अजय-अक्षय-करीना

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ने अजय देवगन के साथ 6 फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'ओमकारा', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3', 'सत्याग्रह', 'सिंघम रिटर्न्स' और 'सिंघम अगेन' शामिल हैं। इसके अलावा अजय और करीना को LOC कारगिल (2003) और युवा (2004) में कास्ट किया गया था लेकिन उन्होंने स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया। करीना अजय की फिल्म 'हल्ला बोल' (2008) में एक कैमियो में नजर आई थीं। खास बात यह है कि अजय देवगन, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान ने एक साथ कभी भी काम नहीं किया था। 'गोलमाल 5' यह पहली मूवी जब तीनों एक्टर्स को साथ में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article