वेब सीरीज

अनुराधा गर्ग बनी मिसेज ग्लोब इंटरनेशनल , जीत का ताज पहनकर लौटी इंडिया

Anuradha Garg Wins Mrs Global International: अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिताब हासिल कर देश का मान—सम्मान बढ़ाने वाली मिसेज अनुराधा गर्ग की इस बेमिसाल जीत का राजधानी दिल्ली में जमकर जश्न मनाया गया।

Image

Anuradha Garg Wins Mrs Global International

Anuradha Garg Wins Mrs Global International: मॉडल का नाम सुनते ही लोगों के जहन में पतली-दुबली कुवांरी लड़की कहा चेहरा सामने आता है। लेकिन अब वह समय गया जब मॉडल बनने और सौन्दर्य प्रतियोगिता जीतने के लिए आपको शर्तों पर चलना पड़ता था। आजकल की शशक्त महिलाएं अपने आप को हर फील्ड में साबित कर रही हैं और इसका उदारहण हैं मिसेज अनुराधा गर्ग, जिन्होंने मिसेज ग्लोब इंटरनेशनल प्रतियोगिता में जीत का ताज अपने नाम किया।

'मिसेज ग्लोब इंटरनेशनल' जैसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के मंच पर अपने अनुराधा ने अपने सौंदर्य से पूरे विश्व का दिल जीत लिया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिताब हासिल कर देश का मान—सम्मान बढ़ाने वाली मिसेज अनुराधा गर्ग की इस बेमिसाल जीत का राजधानी दिल्ली में जमकर जश्न मनाया गया। बता दें कि अनुराधा गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। मिसेज इंडिया इंक की राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा भी इस अवसर पर अनुराधा गर्ग के साथ मौजूद रही और अद्भुत पल के उत्साह को उनके साथ शेयर किया। अनुराधा की जीत पर मोहिनी शर्मा ने कहा, 'अनुराधा गर्ग प्रेरणा की किरण हैं मुझे खुशी है यह सिर्फ़ मेरी यात्रा नहीं है, बल्कि यह हर उस महिला की है, जो सपने देखती और उसे पूरा करने की हिम्मत भी रखती है। उनकी इस जीत से बाकि महिलाओं को भी जीवन में कुछ कर गुजरने की हिम्मत आती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article