वेब सीरीज

Don’t Be Shy Movie: एक्टर के बाद अब प्रोड्यूसर बनीं आलिया भट्ट, फैंस को दिया सरप्राइज

Don’t Be Shy Movie Announcement: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने 2026 में एक नई शुरुआत की है और अपना बैनर लॉन्च करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिलाया है। आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट मिलकर डोन्ट वी शाई नाम का प्रोजेक्ट बनाएंगी, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

Image

Image Source: Amazon Prime Video

Don’t Be Shy Movie Announcement: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने अपनी कड़ी मेहनत से एक्टिंग की दुनिया में खास नाम बनाया है, जिसके बाद अब वो नई दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। आलिया भट्ट ने कुछ देर पहले ही अनाउंस किया है कि वो अब फिल्मकार के रूप में भी काम करेंगी और अपने बैनर इटरनल सनशाइन के अंतर्गत डोन्ट वी शाई नाम की मूवी का अनाउंसमेंट किया है। इस मूवी का निर्माण करने में उनकी बहन शाहीन भट्ट भी मदद करेंगी जो इस कम्पनी का हिस्सा हैं। डोन्ट वी शाई मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी सपोर्ट है। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने एक फनी वीडियो के साथ अपनी पहली मूवी का अनाउंसमेंट किया है। (इसे भी पढ़ें: Mardaani 3 X Review: दिल-दिमाग को झकझोर कर रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म, लोग बोले- 1 बार तो देखना बनता है')

आम लोगों की आम सी कहानियां सुनाएंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने डोन्ट वी शाई नाम की मूवी का अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि वो अपने बैनर तले ऐसी कहानियां लोगों को सुनाएंगी, जो उनके बीच की हैं। इन कहानियों में वो इमोशन्स होंगे, जो रोजमर्रा की जिंदगी में लोग महसूस करते हैं। आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट वीडियो में बताते नजर आ रहे हैं कि वो कैसी कहानियां अपने बैनर के लिए चुनेंगे, जो सीधे तौर पर आम लोगों के साथ सरोकार रखेंगी। (इसे भी पढ़ें: 'आवाज कहां तक गई...' बॉर्डर 2 की सक्सेस पर सनी देओल का रिएक्शन, कैप्शन में लिखी दिल की बात)

जल्द ही अल्फा और लव एंड वॉर में दिखेंगी आलिया भट्ट

अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी नई फिल्मों अल्फा और लव एंड वॉर के लिए कमर कस रही हैं। जहां लव एंड वॉर का निर्माण संजय लीला भंसाली कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल दिखाई देंगे तो वहीं अल्फा का निर्माण यशराज बैनर के तले हो रहा है। इस फिल्म में शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे। अल्फा यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की अगली मूवी है, जिस कारण दर्शक इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। आलिया भट्ट इस फिल्म में पहली दफा स्क्रीन पर आउट-एन-आउट एक्शन करती दिखेंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article