बॉलीवुड

'आवाज कहां तक गई...' बॉर्डर 2 की सक्सेस पर सनी देओल का रिएक्शन, कैप्शन में लिखी दिल की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 29, 2026, 07:46 PM IST

Sunny Deol On Border 2 Success: एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) हिट होने पर पहला रिएक्शन दिया है। सनी देओल ने वीडियो शेयर कर फैंस से अपने दिल की बात कही। तो चलिए जानते हैं सनी देओल के वीडियो में क्या खास बात है।

Image

Image Source: IMDb

Sunny Deol On Border 2 Success: बॉलीवुड के फेमस स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सनी देओल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं। अभी तक की फिल्म की कुल कमाई 300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी हैं और अभी फिल्म को रिलीज हुए महज 6 ही दिन हुए हैं। 6 दिनों में सनी देओल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो गई है। इन सब के बीच अब सनी देओल ने फिल्म के सुपरहिट होने के बाद पहला रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं सनी देओल ने फिल्म के हिट होने के बाद क्या रिएक्शन दिया।

सनी देओल ने कही ये बात

एक्टर सनी देओल एक बार फिर से अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस खूब कमाई कर रही है। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद से हर किसी को सनी देओल के पहले रिएक्शन का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर फिल्म सुपरहिट होने पर पहला रिएक्शन दिया है। सनी देओल ने कहा कि 'आवाज कहां तक गई...आपके दिलों तक। आपको मेरी बॉर्डर बहुत पसंद आई, थैंक यू वेरी मच। लव यू ऑल'। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। सनी देओल ने लिखा कि 'मेरी, आपकी, हमारी बॉर्डर 2 को इतना सारा प्यार देने के लिए, आप सबका बहुत धन्यवाद।' सनी देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सनी देओल के भाई और एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने भी खूब प्यार लुटाया।

यहां देखें सनी देओल का वायरल वीडियो

फिल्म में नजर आए ये सितारे

डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में 177 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम रोल में है। सनी देओल के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article