टीवी मसाला

YRKKH: समृद्धि शुक्ला के लिए रोहित पुरोहित ने किया पत्नी को नजरअंदाज? वायरल वीडियो पर शीना बजाज ने बताया सच

Sheena Bajaj Reaction On YRKKH Viral Video: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर दावा किया गया कि रोहित पुरोहित ने समृद्धि शुक्ला के लिए पत्नी को नजरअंदाज कर दिया।

Image

रोहित पुरोहित ने किया शीना बजाज को नजरअंदाज? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sheena Bajaj Reaction On YRKKH Viral Video: टीवी के पॉपुलर एक्टर रोहित पुरोहित ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रोहित पुरोहित राजन शाही के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बतौर अरमान नजर आ रहे हैं। शो में उनकी और समृद्धि शुक्ला की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं, उनकी केमिस्ट्री अभी तक कई अवॉर्ड भी जीत चुकी है। लेकिन हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सेट पर समृद्धि शुक्ला की खातिर अपनी पत्नी व एक्ट्रेस शीना बजाज (Sheena Bajaj) को नजरअंदाज कर दिया। इससे जुड़ा रोहित पुरोहित का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था। लेकिन अब इस मामले पर खुद शीना बजाज ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने वीडियो पर नाराजगी जाहिर की, साथ ही उस यूजर को लताड़ने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 5 साल से पहले बच्चे नहीं करना चाहती Sheena Bajaj, पति रोहित पुरोहित ने बताया परिवार वाले दबाव डालते हैं

शीना बजाज (Sheena Bajaj) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से वायरल हुए वीडियो पर कमेंट किया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि रोहित पुरोहित ने रील लाइफ पत्नी के लिए रियल लाइफ पत्नी को नजरअंदाज कर दिया। शीना बजाज ने कमेंट में लिखा, "कैसे लोग बकवास फैलाते हैं, नई नकली कहानियां बनाते हैं लोकप्रियता हासिल करने के लिए। ये हास्यास्पद है। ये हैरान करने वाला है और वाहियात है। वो केक ऑनस्क्रीन जोड़ी का केक था और आखिरी पार्ट में मैं अपना पसीना पोछ रही थी। इस तरह की बकवास खबर बनाने से पहले सच्चाई के लिए जाग जाओ।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: प्रेग्नेंट होते ही शीना बजाज ने किया था खुद को 3 महीने कमरें में बंद, रोहित ने दिया था ऐसा रिएक्शन

Sheena Bajaj ने वायरल वीडियो पर जताई नाराजगी

Sheena Bajaj ने वायरल वीडियो पर जताई नाराजगी

    शीना बजाज (Sheena Bajaj) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए यूजर को आड़े हाथों लिया और कहा, "ये मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गलत खबर फैला रही है और जब मैंने सही चीजें लिखीं तो इसने कमेंट ही बंद कर दिया।" शीना बजाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आगे लिखा, "एक लड़की भूखी है लोकप्रियता के लिए वो भी बगैर ज्ञान के।" बता दें कि शीना बजाज के एक्शन के बाद उस यूजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से रोहित पुरोहित से जुड़े वीडियोज डिलीट कर दिये।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article