Sheena Bajaj on Pregnancy and Rohit Purohit Reaction: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित और उनकी पत्नी शीना बजाज जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों शादी के पांच साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देंगे जिसके लिए कपल काफी उत्सुक हैं। रोहित और शीना ने बेहद ही क्यूट तरीके से प्रेग्नेंसी जमाने के आगे अनाउंस की थी। हर कोई इस समय कपल को उनके आने वाले बच्चे के लिए बधाई दे रहा है। अब हाल ही में शीना ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। इसी के साथ ये भी बताया कि गुड न्यूज सुनने पर पति रोहित का रिएक्शन क्या था।
शीना बजाज (Sheena Bajaj) अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारें में बताते हुए कहती हैं 'मुझे शुरू के तीन महीने खूब उलटी हो रही थी जिसके चक्कर में मैं खुद को तीन महीने तक कमरें में बंद रखा। अब मैंने अपने दूसरे ट्रायमेस्टर में हूं। चौथे महीने में प्रेग्नेंसी की घोषणा पर लोगों ने सवाल भी उठाए लेकिन मेरा मानना था कि मैं खबर अपने फैंस संग शेयर करना चाहती थी। जब मैं मैटरनिटी फोटोशूट के लिए घर से बाहर निकली तो काफी नर्वस हुई और लंबी सांस लेते हुए कदम रखा।' शीना ने ये भी खुलासा किया कि रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) को एक लड़की चाहिए।
जब इंटरव्यू के दौरान शीना से पूछा गया कि प्रेग्नेंसी की खबर सुन रोहित पुरोहित का कैसा रिएक्शन था? जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं 'जब मैं ये गुड न्यूज दी तो वो काफी इमोशनल हुए लेकिन एक्साइटमेंट नहीं दिखाई। रोहित ने मुझसे कहा जब तक प्रेग्नेंसी पूरी तरीके से साबित नहीं होती तब तक वो इसे सेलिब्रेट नहीं करेंगे।' बता दें सिर्फ रियल नहीं बल्कि रील लाइफ में भी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रोहित पुरोहित का किरदार अरमान बाप बनने वाला है।
