बता दें कि एक पुराने में इंटरव्यू में शिना बजाज ने कहा था कि "वह पाँच साल तक बच्चे नहीं करना चाहती हैं क्योंकि अभी वह अपना पूरा ध्यान करियर पर देना चाहती हैं।" इस पर रोहित पुरोहित ने एक बार टाइम्स नाउ के बातचित में कहा था कि "हमारे घर में परिवार को आगे बढ़ाने की बातें चल रही हैं लेकिन हम अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। हमारा परिवार हमसे एक बच्चे की उम्मीद करता है, इसका थोड़ा दबाव भी है हम पर। लेकिन आखिरकार फैसला कपल का ही होता है। जब हमे लगेगा कि हमें अपने जीवन में किसी और की जरूरत है तब हम कर लेंगे।
रोहित पुरोहित के वर्क फ्रन्ट की बात करें तो अभी वह ये रिश्ता क्या कहलाता में अरमान की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने "पोरस, अर्जुन, शोर्य और सुहानी में भी अहम भूमिका निभाई है।
