Rohit Purohit & Sheena Bajaj Baby: टीवी दुनिया के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक रोहित पुरोहित और शीना बजाज अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। इसी साल 15 सितंबर को रोहित और शीना को अपनी पहली संतान मिली। एक्ट्रेस शीना ने बेटे को जन्म दिया शादी के पाँच साल बाद। अब कपल अपने बच्चे की परवरिश में काफी बीजी चल रहे हैं लेकिन इन सब के बीच उन्होंने फैंस को सप्राइज़ दिया। जी हाँ, आखिरकार जन्म के 2 महीने बाद रोहित और शीना ने अपने बेटे के चेहरे और नाम से पर्दा उठाया, यहाँ देखिए इंस्टाग्राम पोस्ट।
बात करें शीना बजाज की तो वह इस समय बेटे के पालन-पोषण में व्यस्त और काफी समय से टीवी दुनिया से दूर हैं। वहीं रोहित पुरोहित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान का किरदार निभा रहे हैं, जिसे जनता खूब प्यार देती है। इस सीरियल ने अपने पाँच हजार एपिसोड पूरे कर लिए हैं जिसके लिए जल्द ही बड़ा सेलिब्रेशन होने वाला है। परदे पर अरमान और अभिरा की जोड़ी कमाल दिखाती हुई नजर आ रही है।
