टीवी मसाला

'कार में आग लगी और मैं अंदर था...'- पवनदीप राजन ने याद किया भयानक एक्सीडेंट, मौत के करीब थे इंडियन आइडल विनर

Indian Idol Winner Pawandeep Rajan Open Up On His Accident: 'इंडियन आइडल' फेम पवनदीप राजन ने एक्सीडेंट के महीनों बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी कार में आग लग गई थी और वह उसके अंदर ही थे। पवनदीप राजन ने बताया कि कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

Image

फोटो क्रेडिट- पवनदीप राजन इंस्टाग्राम

Indian Idol Winner Pawandeep Rajan Open Up On His Accident: 'इंडियन आइडल' से सबका दिल जीतने वाले पवनदीप राजन ने अपनी सुरीली आवाज के लिए हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। पवनदीप राज का मई, 2025 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में पवनदीप राजन बुरी तरह घायल हो गए थे और लंबे वक्त तक उन्हें अस्पताल में ही रहना पड़ा था। हाथ-पैर में फ्रैक्चर के साथ-साथ पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के सिर में भी चोट लगी थी। वहीं महीनों बाद सलीम-सुलैमान संग पॉडकास्ट के दौरान पवनदीप राजन ने एक्सीडेंट के दर्दनाक मंजर को याद किया। उन्होंने बताया कि कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) की कार मुरादाबाद के पास ट्रक से टकरा गई थी, जिससे उनका भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। इस मामले पर पवनदीप राजन ने कहा, "शुरुआत में कोई भी हमारी मदद नहीं कर रहा था, लेकिन फिर पुलिस आई। कार में आग लग गई थी और मैं उस वक्त अंदर ही था। किसी ने मुझे बाहर खींचा। मुझे नहीं मालूम कि मैं कितने वक्त तक अंदर था, लेकिन जब मेरी आंख खुली तो मैं कार के बाहर था। इसके बाद मुझे अस्पताल ले जाया गया। मेरे दोनों पैर और एक हाथ टूट गए थे। मैंने घर फोन किया और अपने परिवार से जल्द आने के लिए कहा। मैं जल्द से जल्द इलाज कराने के बारे में सोच रहा था। अब तो ये सब ठीक हो चुका है।"

पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने पॉडकास्ट में ये भी बताया कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पवनदीप राजन ने कहा, "पहले महीने में तो मैं एक तरफ से दूसरी तरफ हिल भी नहीं पा रहा था। लेकिन अब मैं चलने के लायक हो चुका हूं, जो चीज मुझे खुश भी करती है। इस अनुभव ने मुझे एहसास दिलाया कि अपने दम पर चलने का क्या महत्व होता है।" पवनदीप राजन के मुताबिक, उन्हें एक्सीडेंट के बाद बेड पर ही रहने के लिए कहा गया। इंडियन आइडल फेम ने बताया कि वह अपने चोटिल पैर के साथ मुंबई आए, लेकिन अगले महीने के लिए भी उन्हें चलने-फिरने या कुछ भी करने से मना कर दिया गया। सिंगर का कहना है कि उन्होंने धीरे-धीरे चलना शुरू कर दिया है और गिटार भी बजा रहे हैं। लेकिन उनके हाथ और पैर को अभी और ठीक होने की जरूरत है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article