TV Newsmaker of today, 09 November 2022: टीवी मनोरंजन जगत की दुनिया में खबरों का सिलसिला कभी नहीं थमता। आज 09 नवंबर 2022 को भी टीवी इंडस्ट्री से कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आ रही हैं। आज बिग बॉस 16 के घर से जो खबर सामने आई है उसने यकीनन सभी को चौंका दिया है। दरअसल बिग बॉस के इस सीजन की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक अर्चना गौतम को शो से बेघर कर दिया गया है। वहीं एक टीवी सीरीयस ऐसा भी है जो मात्र 4 महीने के अंदर ही आज समाप्त हो गया है। आइए आज की बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।
अर्चना हुईं बिग बॉस के घर से बेघर
आज बिग बॉस के घर से एक बड़ी चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल बिग बॉस 16 के घर से अर्चना गौतम को बाहर कर दिया गया है। अर्चना के खिलाफ बिग बॉस ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उनपर शिव के साथ हिंसक होने का आरोप लगा है। हालांकि फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। फिलहाल बिग बॉस ने इससे जुड़ा कोई आधिकारिक प्रोमों भी शेयर नहीं किया है।
बंद हुआ करण वाही का ये सीरियल
एक्टर करण वाही के टीवी सीरियल Channa Mereya को केवल 4 महीने बाद ही बंद कर दिया गया है। टीवी सीरियल के फैन और करण वाही दोनों इसको लेकर काफी हैरान हैं। इस पूरे मामले में करण वाही का कहना है, ‘मुझे भी एक दिन पहले ही इस बात की जानकारी दी गई है। मैं हैरान हूं इस बात से कि शो इतनी जल्द बंद हो रहा है, डिजिटल मीडियम पर यह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था।’ रिपोर्ट्स के अनुसार खराब टीआरपी की वजह से शो को बंद कर दिया गया है।
करण जौहर ने छोड़ा ‘झलक दिखला जा’
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर ने अब झलक दिखला जा 10 को छोड़ने का फैसला किया है। इस शो के अपकमिंग एपिसोड में एक जज के तौर पर करण नजर नहीं आएंगे। इसी के साथ टेरेंस लेविस ने शो में जगह बना ली है। सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस इस बार झलक दिखला जा 10 में करण जौहर की जगह लेंगे।
अनीता हस्सनंदनी का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो वायरल
टीवी एक्ट्रेस अनीता हस्सनंदनी का एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनीता ने अपने वजन कम करने के सफर का एक वीडियो पोस्ट किया है। पोस्ट के कैप्शन में अनीता ने लिखा कि आपको बस लगातार मेहनत करनी होगी और रिजल्ट आ जाएगा, हालांकि उन्होंने बिना डाइट किए ही वजन कम किया है।
