Subi Suresh died at the age of 41: कॉमेडियन और टीवी होस्ट सुबी सुरेश का निधन हो गया है। 41 साल की उम्र में सुबी सुरेश ने आज सुबह (22 फरवरी) कोच्चि के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक टीवी होस्ट कथित तौर पर लीवर से संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं। लीवर की बीमारी के चलते सुबी सुरेश का अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा था, लेकिन डॉक्टर्स उनको नहीं बचा सके। बेहद कम उम्र में सुबी सुरेश के दुर्भाग्यपूर्ण निधन ने पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है।
सुबी सुरेश ने अपने करियर की शुरुआत मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर की थी। हालांकि, सदाबहार कॉमेडी शो 'सिनेमाला' में प्रवेश के बाद वह एक घरेलू नाम बन गईं। शो में उनके द्वारा निभाए गए अवतारों को दर्शक अभी भी पसंद करते हैं। इस शो से लोकप्रियता हासिल करने के बाद, सुबी को मलयालम फिल्मों में भी कई किरदार निभाए। उन्हें 'हैप्पी हसबैंड्स', 'कंकनासिम्हासनम' सहित कई कॉमेडी भूमिकाएं निभाते हुए देखा जा चुका है।
'सिनेमाला' के बाद टीवी स्पेस में सुबी सुरेश ने बच्चों के शो 'कुट्टी पट्टालम' से सबका ध्यान खींचा। बच्चों के साथ उनकी मजेदार बातचीत को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शो के बाद वह स्पेशल कुकरी शो 'कुट्टी कलवारा' में भी नजर आई थीं। साल 2018 में, उन्होंने 'लेबर रूम' शो के साथ मलयालम टीवी पर वापसी की थी।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री को न जाने किसकी नजर लग गई है। पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक कई सेलेब्स की अचानक मौत ने खबरों से सिने दर्शकों का दिल टूटता जा रहा है। कुछ वक्त पहले ही जूनियर एनटीआर के भाई तारक रत्न की मौत हो गई थी। अब मलयालम इंडस्टी की पॉपुलर कॉमेडियन और टीवी होस्ट सुबी सुरेश का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबी सुरेश के पिता एक दुकान चलाते हैं, वहीं मां एक हाउसवाइफ हैं।
