टीवी मसाला

TV की इस हसीना ने झेला दो बार तलाक का दर्द, अकेले पाल रही है बेटी, दर्द बयां कर बोली- खुद को भूल गई हूं...

TV Actress On Dealing With Loneliness: टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने हाल ही में अकेलेपन पर अपना दर्द बयां किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह जिम्मेदारियों के चक्कर में खुद को ही भूल चुकी है।

Image

अकेलेपन पर छलका चारू असोपा का दर्द (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

TV Actress On Dealing With Loneliness: टीवी की दुनिया में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रह चुकी हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही तलाक का दर्द झेला हो। इतना ही नहीं, आगे चलकर उन्हें परिवार की जिम्मेदारियां भी अकेले ही निभानी पड़ीं। यूं तो उर्वशी ढोलकिया से लेकर श्वेता तिवारी तक का नाम इस लिस्ट में शामिल है। वहीं आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस से रूबरू कराएंगे, जिसने बेहद कम उम्र में ही दो तलाक का दर्द झेला। वहीं अब वह अकेले अपने दम पर ही बेटी का पालन पोषण भी कर रही है। हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट रही है। लेकिन इन जिम्मेदारियों के बीच वह अपने आपको ही भूल चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'इतना घटिया कैसे सोचने लगे?'- Armaan Malik को इस TV हसीना ने लगाई लताड़, पत्नी को लुक्स पर दी थी तलाक की धमकी

    टीवी की वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि चारू असोपा (Charu Asopa) हैं। चारू असोपा ने अपने व्लॉग में अकेलेपन पर दर्द बयां किया। एक्ट्रेस ने कहा, "कोई भी मेरी लड़ाइयां नहीं लड़ सकता है। लोग आपको सपोर्ट कर सकते हैं, आपके लिए दुआ कर सकते हैं। आपको सलाह दे सकते हैं। लेकिन जो लड़ाई है वो आपको खुद ही लड़नी पड़ती है।" चारू असोपा ने व्लॉग में कहा कि मैं किसी से सहानुभूति नहीं लेना चाहती, बस मैं अपनी जिंदगी की सच्चाई बयां कर रही हूं। चारू असोपा ने इस बारे में कहा, "मेरे आसपास बहुत लोग हैं, लेकिन मैं अपनी जिम्मेदारियां किसी और के कंधों पर नहं डाल सकती हूं। मुझे खुद ही सबकुछ निभाना है।" एक्ट्रेस ने आगे बयां किया कि वह जिम्मेदारियों के बीच खुद को ही भूल चुकी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Charu Asopa ने Rajeev Sen पर लगाया मारपीट का आरोप, बोलीं 'मेरी जिंदगी के 3 साल बर्बाद हो...'
    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Charu Asopa

    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Charu Asopa

      चारू असोपा (Charu Asopa) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "अपने पिछले व्लॉग में मैंने सिर्फ ये कहा था कि मैं जिम्मेदारियां निभाने की हर संभव कोशिश कर रही हूं। लेकिन इन सब में मैं खुद को ही भूल चुकी हूं। मैंने अपना ख्याल रखना छोड़ दिया है और मुझे लगता है कि ये बात बिल्कुल सच भी है।" एक्ट्रेस ने व्लॉग में कहा कि ये चीज सिर्फ सिंगल मां के साथ ही नहीं है। कई बार उन महिलाओं को भी ये सब झेलना पड़ता है, जिनके पति काम के सिलसिले में दूर रहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मां बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ये आसान नहीं है। आपके आसपास लोग हों या न हों, जिम्मेदारियां आपकी ही होती हैं और आपको ही उन्हें पूरा करना पड़ता है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article