टीवी मसाला

'इतना घटिया कैसे सोचने लगे?'- Armaan Malik को इस TV हसीना ने लगाई लताड़, पत्नी को लुक्स पर दी थी तलाक की धमकी

This TV Actress Slams Armaan Malik: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक को हाल ही में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ने लताड़ लगाई है। दरअसल, अरमान ने अपनी पत्नी के लुक्स का मजाक बनाया था।

Image

अरमान मलिक को टीवी एक्ट्रेस ने लगाई लताड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

This TV Actress Slams Armaan Malik: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों और बच्चों के साथ व्लॉग डालकर सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहते हैं। लेकिन हाल ही में अरमान मलिक अपनी एक टिप्पणी के लिए विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी पायल मलिक को टी-शर्ट और पजामे में देखकर तलाक की बात कह दी थी। अरमान मलिक ने कहा था कि ऐसे टी-शर्ट पजामे में घूमोगे तो पति कैसे प्यार करेगा, दो महीने में तलाक दे देगा। अरमान मलिक ने पायल मलिक की तुलना कृतिका मलिक से भी की। इस बात को लेकर अब अरमान मलिक बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस चारू असोपा ने भी अरमान मलिक को लेटेस्ट व्लॉग में आड़े हाथों लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Armaan Malik ने दी पायल मलिक को तलाक की धमकी, बीवी के लुक्स का भी उड़ाया मजाक; अब पिट रही है भद

    चारू असोपा (Charu Asopa) ने बताया कि वह सुबह-सुबह कॉफी पीते हुए फोन चला रही थीं और तब उन्होंने यू-ट्यूबर अरमान मलिक के बारे में ये चीज देखी। चारू असोपा ने कहा, "वो खुद को इंफ्लुएंसर कहते हैं, जिनकी दो पत्नियां हैं। वो अपनी पत्नी से कह रहे थे कि सड़ा हुआ पजामा पहनकर रहोगी तो पति तलाक दे देगा। और वो बेचारी को बच्चा हुआ है। हम सब जानते हैं कि चाहे जितनी भी नैनी रख लो दूध हमें ही पिलाना होता है, दो-दो घंटे पर उठकर हमें ही चेक करना होता है। वो अपनी दूसरी पत्नी को बोल रहे थे कि उसे देखो कितनी सुंदर लग रही है, अपना कितना ख्याल रख रही है। खुद को देखो।" चारू असोपा ने हैरानी जताते हुए कहा, "आजकल क्या हो गया है लोगों को, लोगों की मानसिकता कहां जा रही है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Armaan Malik के आंगन में फिर गूंजेगी जुड़वा बच्चों की किलकारी, पायल के बाद अब कृतिका मलिक देंगी डबल खुशखबरी?
    charu asopa (15)

    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस चारू असोपा

      चारू असोपा (Charu Asopa) ने इस बारे में आगे कहा, "लोगों की मानसिकता इतनी घटिया कैसे हो सकती है। लोग इतना घटिया कैसे बोलने लगे हैं। वो अपनी घटिया मानसिकता के साथ दूसरों को प्रभावित कर रहे हैं। क्योंकि वो बार-बार ऐसा करेंगे तो दूसरे भी उनके जैसा रिएक्ट करेंगे और उनके जैसे ही बात करेंगे।" चारू असोपा ने फैंस से आग्रह करते हुए कहा कि कृप्या ऐसी घटिया मानसिकता के लोगों से दूर रहें। मुझे हंसी आती है ऐसे लोगों पर। एक्ट्रेस ने कहा, "इनकी बात सुनकर अगर किसी एक भी इंसान ने ऐसी घटिया चीजें देखकर अपना घर बर्बाद कर दिया तो कितना बुरा होगा।" एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा तो ये देखखर खून खौल गया।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article