Charu Asopa and Rajeev Sen: चारू (charu) और राजीव (Rajeev) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी में कुछ भी ठीक होने की गुंजाइश बची नहीं है। अब चारू ने राजीव से अलग होने का फैसला ले लिया और उनका घर छोड़कर नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। चारु और राजीव ने अपने रिश्ते को एक मौका देने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। दोनों के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ। चारू ने कहा हम दोनों के बीच कुछ भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में हमने अगले होने का फैसला ले लिया है। चारू ने राजीव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि प्रेग्नेंसी के दौरान राजीव ने उन्हें चीट किया था। इतना ही नहीं, चारू ने कहा कि राजीव उन्हें मारता था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
सिद्धार्थ कनन को दिए अपने इंटरव्यू में चारू ने कहा, 'राजीव ने उनसे वादा किया था कि वो अपना व्यवहार बदलने की कोशिश करेंगे। लेकिन उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। एक पिता के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभाई। वो हमेशा अपनी समस्याओं से दूर भागते हैं। चारू ने कहा कि मेरे लिए अपनी एक साल की बेटी के साथ इस शादी से निकलना बहुत मुश्किल था'।
चारू ने कहा- मेरी जिंदगी के 3 साल बर्बाद हो गए
उन्होंने कहा, मैंने अपने जीवन के तीन साल राजीव के साथ बर्बाद कर दिए। वो हमेशा मुझे गोल्ड डिगर कहता था और उसका मानना था कि मैंने सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ अच्छा बॉन्ड बनाने के लिए उससे शादी की है। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो गुस्से में कई बार मुझे पर हाथ उठा देता था। उन्होंने कहा कि राजीव की हमेशा आदत है कि वो गायब हो जाता है। उसने मुझे जियाना के जन्म से पहले कई बार ब्लॉक किया था। इतना ही नहीं, राजीव को इस बात से भी जलन होती थी जब उसकी मां मेरे ज्यादा ख्याल रखती थी।
