टीवी मसाला

TMKOC की बबीता जी जीवनभर रहेंगी कुंवारी! वीडियो शेयर कर बोलीं- जो जिंदगी मैंने चुनी...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta To End Up Alone: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसे देख कहा जा सकता है कि वह जिंदगी भर कुंवारी रहना चाहती हैं।

Image

जिंदगी भर कुंवारी रहेंगी मुनमुन दत्ता? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta To End Up Alone: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मुनमुन दत्ता असित मोदी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ रही हैं। इस शो में मुनमुन दत्ता ने बबीता जी का किरदार अदा किया है, जो बच्चों-बच्चों तक का पसंदीदा है। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अपने इस किरदार से लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गई हैं। इससे इतर मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटोज व वीडियो साझा कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक रील शेयर की, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि मुनमुन दत्ता जिंदगी भर कुंवारी ही रहने वाली हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: सेट पर मुनमुन दत्ता और मोनिका भदौरिया के बीच हुआ था झगड़ा? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

    मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की ये इंस्टाग्राम रील खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वीडियो में लिखा नजर आया, "वे: तुम जिंदगीभर अकेले रहने वाली हो।', मैं: ओह हां, ये अच्छा सुझाव है।" इस वीडियो में मुनमुन दत्ता अलग-अलग जगह घूमती हुई और एंजॉय करती दिखाई दीं। वीडियो के कैप्शन में मुनमुन दत्ता ने लिखा, "जो जिंदगी मैंने खुद के लिए चुनी है और अपनी शर्तों पर जी रही हूं। और ये मैं किसी और तरीके से नहीं कर पाऊंगी।" मुनमुन दत्ता के इस रील वीडियो पर अभी तक 43 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि मुनमुन दत्ता को ट्रैवल का काफी शौक है और वह अभी तक कई देश जा चुकी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC की बबीता जी क्यूँ हुई सोशल मीडिया से गायब, मुनमुन दत्ता पर गिरा है मुसीबतों का पहाड़
      Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम मुनमुन दत्ता

      Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम मुनमुन दत्ता

      'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का नाम एक वक्त पर उनके को-स्टार राज अनादकट संग भी जुड़ चुका है। यहां तक कि राज और मुनमुन को लेकर ये भी अफवाह आई थी कि दोनों की सगाई हो गई है। हालांकि इन अफवाहों पर मुनमुन दत्ता ने खूब नाराजगी जाहिर की थी। मुनमुन दत्ता के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल 'हम सब बाराती' के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी बनकर एंट्री की और घर-घर में अपनी पहचान कायम की।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article