टीवी मसाला

TMKOC की बबीता जी क्यूँ हुई सोशल मीडिया से गायब, मुनमुन दत्ता पर गिरा है मुसीबतों का पहाड़

Munmun Dutta Mother Hospitalised: टीवी पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम मुनमुन दत्ता काफी समय से सोशल मीडिया से गायब चल रही थी। अपने बेचैन फैंस को इस अचानक गायब होने का कारण अब मुनमुन दत्ता ने खुद बताया। यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

Image

Munmun Dutta Mother Hospitalised

Munmun Dutta Mother Hospitalised: टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती है। शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपने बबीता जी के किरदार ने मुनमुन ने घर घर पहचान बनाई। बाबीत और जेठलाल की जोड़ी सभी को टक्कर देती है। कई दिनों से देखा गया कि एक्टिव रहने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया से गायब हो गई। बाबीत ने पिछले कई हफ्तों से ना ही पोस्ट शेयर किया और ना ही कोई स्टोरी इंस्टाग्राम पर डाली। अब हाल ही मुनमुन दत्ता ने खुद अपने गायब होने की वजह जनता को बताई।

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने पोस्ट शेयर कर लिखा 'हाँ, काफी समय से गायब हूँ। मेरी माँ की तबियत ठीक नहीं है। पिछले 10 दिनों से अस्पताल में आना-जाना लगा रहता है। अब हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही और बेहतर हो जाएगा। प्रोफेशनल और निजी ज़िंदगी के बीच तालमेल बिठाना थका देने वाला रहा है। लेकिन मैं अपने उन अद्भुत दोस्तों का धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने मेरा बहुत साथ दिया। ईश्वर महान है।' ये जानकर फैंस को मुनमुन के लिए काफी बुरा लगा। फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द मुनमुन दत्ता की मां ठीक हो जाए।

munmun dutta

munmun dutta

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम मुनमुन दत्ता की खूबसूरती के लाखों करोड़ों लोग फैंन है। अपनी बंगाली ब्यूटी से मुनमुन ने लोगों के दिलों को घायल किया। वहीं हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिशा वकानी संग रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। दयाबेन का किरदार निभा चुकी दिशा वकानी को सालों बाद देखने पर फैंस हक्के बक्के रह गए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article