टीवी मसाला

TMKOC: सेट पर मुनमुन दत्ता और मोनिका भदौरिया के बीच हुआ था झगड़ा? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 2, 2023, 04:48 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता फेम मोनिका भदौरिया सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा था कि मुनमुन दत्ता और मोनिका के बीच झगड़ा हुआ था। एक्ट्रेस ने अब इस बात पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं और मुनमुन अच्छे दोस्त है।

Image

munmun dutta and monika bhadoriya (credit pic: instagram)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर सुर्खियों में है। शो पिछले कई दिनों से विवादों में है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला के बाद मोनिका भदौरिया और प्रिया राजदा अहूजा ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। तीनों ने असित मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सेट का माहौल बहुत खराब है। एक्ट्रेस ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट में दांवा किया जा रहा है कि मेरा और मुनमुन दत्ता का बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा कि ये सभी बातें अफवाह है।

एक्ट्रेस ने 6 साल तक शो में बावरी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं और मुनमुन बहुत अच्छे दोस्त है। हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वो शो छोड़ने वाली हैं।

क्या सेट पर मुनमुन और मोनिका में हुई थी लड़ाई

एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने तीन साल पहले इस शो को अलविदा कह दिया था। मुझे नहीं पता था कि शो से कौन जा रहा है और क्या हो रहा है। मैंने मीडिया में ऐसा कुछ नहीं कहा है। मीडिया में मेरे खिलाफ गलत बातों को फैलाया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट में दांवा किया जा रहा कि मौनिका ने खुद मुनमुन के साथ सेट पर झगड़ा होने की बात कही थी।

एक्ट्रेस ने कहा था कि एक ऐसा समय था जब मेरी मां की तबीयत बहुत खराब थी और फिर भी मुझे सेट पर बुलाया जाता था। मेकर्स ने मेरी किसी तरह से कोई मदद नहीं की थी। उस दौरान मैं काफी परेशान रहती थी। किसी ने मेरी मदद नहीं की थी। शो में रीटी रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया अहूजा ने बताया था कि जब मेरे पति ये शो छोड़ने वाले थे। तब मुझे जानबूझकर इस शो से निकाला गया। एक्ट्रेस ने असित पर कई आरोप लगाए थे। वहीं, शो में रोशन भाभी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर यौन शौषण का आरोप लगाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article