टीवी मसाला

'क्या फर्क पड़ता है...' दूसरे धर्म में शादी पर Sumbul Touqeer ने दिया बड़ा बयान, Reem Shaikh कर चुकी है बवाल खड़ा

Sumbul Touqeer On Inter Faith Wedding: टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने इंटर फेथ वेडिंग पर खुलकर बात की है। उन्होंने रीम शेख के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है।

Image

sumbul touqeer- Reem Shaikh (Photo credit- instagram)

Sumbul Touqeer On Inter Faith Wedding: टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने कुछ समय पहले ही इंटर फेद वेडिंग पर बड़ा बयान दिया था। रीम शेख (Reem Shaikh) ने साफ शब्दों में कहा था कि वह किसी दूसरे धर्म के लड़के से प्यार और शादी नहीं कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह पांच वक्त की नमाजी हैं और उनके लिए धर्म काफी ऊपर है। रीम का ये बयान काफी वायरल हुआ था। कई लोगों ने एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया था और अब सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer) का भी इस मुद्दे पर बयान आ गया है, लेकिन सुंबुल ने रीम से एकदम उलट बयान दिया है। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शो में जाते ही दुश्मनों की तरह लड़ेंगे ये कंटेस्टेंट्स, खतरनाक स्टंट के बीच करेंगे बवाल?)

सुंबुल तौकीर खान ने दूसरे धर्म में शादी पर दिया बड़ा बयान

हाल ही में सुंबुल तौकीर खान ने इंडिया फोरम से खास बातचीत की। इस मौके पर इंटरव्यू में इंडिया से दूसरे धर्म में शादी से जुड़ा सवाल किया, जिस पर उन्होंने खुलकर जवाब दिया। सुंबुल ने कहा कि ये तो चुनाव है। देखिए, अगर हम प्यार की बात कर रहे हैं, तो कभी-कभी आप किसी से प्यार कर बैठते हैं, आप पहले उनका धर्म नहीं देखते। आप बस उनसे प्यार कर बैठते हैं और इसमें क्या गलत है? मुझे तो समझ ही नहीं आता कि ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों है। मैं खुद एक मुस्लिम हूं, और अगर मुझे किसी मुस्लिम लड़के से प्यार हो जाए, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। अगर मुझे किसी हिंदू लड़के से प्यार हो जाए, तो इसमें भी कुछ गलत नहीं है। अगर मुझे किसी ईसाई लड़के से प्यार हो जाए, तो इसमें भी कुछ गलत नहीं है, गलत क्या है? और अगर मैं अपने धर्म में शादी करना चुनूं या न चुनूं, तो इससे क्या फर्क पड़ता है? ये एक इंसान की पसंद है और ये ठीक है। हाँ। इस पर भी लोग अभी आएंगे। लेकिन ठीक है। अपनी जिंदगी जियो, चलो। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाएगा कृष, पति को कैसे बचाएगी अभिरा)
Sumbul Touqeer

Sumbul Touqeer (photo credit0- instagram)

सुंबुल तौकीर खान का परवरिश पर कमेंट

सुंबुल तौकीर खान ने बताया कि वह बचपन में नाटक करती थीं और उसमें वह भगवान कृष्ण और राधा रानी जैसे रोल निभा चुकी हैं। इस पर सुंबुल से पूछा कि दूसरे धर्म की होने की वजह से क्या उन्हें इन रोल्स में दिक्कत का सामना कपना पड़ा? इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी परवरिश में कभी किसी चीज का भेदभाव नहीं सिखाया गया है। बता दें कि सुंबुल तौकीर खान इन दिनों सीरियल इत्ती सी खुशी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। सुंबुल अपने शो का आखिरी एपिसोड शूट कर चुकी हैं। ऐसे में अब सुंबुल थोड़ा ब्रेक पर रहेंगी।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article