Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 जल्द ही शुरू होने वाला है। शो में नजर वाले कई कंटेस्टेंट्स के चेहरे से पर्दा मेकर्स ने हटा दिया है। बीते दिनों ही मेकर्स की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें शो के 12 कंटेस्टेंट्स एक साथ नजर आए। इस दौरान तमाम सेलेब्स के बीच गजब का बॉन्ड देखने के लिए मिला, लेकिन इस चीज भी भनक भी लग गई कि खतरों के खिलाड़ी 15 में स्टंट के साथ साथ बवाल भी होने वाले हैं। इस शो में कई कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़े देखने के लिए मिल सकते हैं, जो पहले कई सीजन में भी हुआ है। आइए आपको बतात हैं कि शो में कौन कौन लड़ाई कर सकता है।
रुबीना दिलैक और हर्ष गुजराल के बीच बहस खतरों के खिलाड़ी 15 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही देखने के लिए मिल गई थी। रुबिना ने हर्ष को इस बात पर सुना दिया था कि अगर वह दूसरे पर जोक मारकर खुद पर बर्दाश्त नहीं सकते, तो ऐसा नहीं चल पाएगा।
रियलिटी शो बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट का नाम खूब गूंजा। दोनों ही शो में आखिर तक रहे। अब खतरों के खिलाड़ी 15 में भी दोनों साथ एंट्री ले रहे हैं। दावा है कि खतरों के खिलाड़ी 15 में भी दोनों के बीच तनाव देखने के लिए सकता है। दोनों कई मुद्दों पर लड़ सकते हैं।
रुबीना दिलैक और फरहाना भट्ट का नाम भी शामिल है। रुबीना और फरहाना का बॉन्ड प्रेंस कॉन्फ्रेंस में काफी अच्छा देखने के लिए मिला था, लेकिन रुबीना ने फरहाना के टीवी स्टार्स वाले बयान पर कड़क जवाब दिया है और कहा है कि अगर शो में इस पर बात होती है तो वह लड़ जाएंगी।
इस लिस्ट में जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक का नाम भी शामिल है। जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 में साथ आए थे। इस शो में दोनों के बीच काफी ड्रामा हुआ। दावा है कि अगर वह खतरों के खिलाड़ी 15 में भी साथ आते हैं तो दोनों के बीच पंगा हो सकता है।
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 के शूटिंग इस बार कैप टाउन में होने वाली है। दावा है कि मई आखिर तक शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी, जिसके बाद जून में ये शो टीवी पर आ जाएगा। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं है।
इस बार खतरों के खिलाड़ी में पुराने कंटेस्टेंट्स को भी वापिस लाया गया है। मेकर्स अपने टर्न और ट्विस्ट के साथ निया शर्मा, रुबिना दिलैक, जैस्मिन भसीन, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, विशाल आदित्य सिंह जैसे कलाकार को शो में वापिस लेकर आए हैं।