Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाएगा कृष, पति को कैसे बचाएगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक तमाशे होने वाले हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान को कृष नई परेशानी में डालने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा?

Authored by: कविताUpdated May 11 2026, 12:46 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 7 ट्विस्ट Image Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 7 ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। अरमान और अभिरा करीब आ रहे हैं लेकिन अभिरा अपनी दोनों बेटियों के साथ देखकर भी खुश है। इस बीच कृष का सच सामने आ गया है और अरमान ने उसकी खूब खातिरदारी की है। अब शो में मदर्सडे स्पेशल होगा। मदर्स डे के मौके पर अभिरा को सरप्राइज मिलेगा। इतना ही नहीं, कृष एक बार फिर अपनी घटिया चालबाजी पर उतर जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा?

अभिरा-अरमान को मक्खन लगाएंगे मुक्ति-मायराImage Credit : Jiohotstar02 / 08

अभिरा-अरमान को मक्खन लगाएंगे मुक्ति-मायरा

अरमान और अभिरा अपने अपने गुब्बारे को बचाकर घर पहुंच जाएंगे। यहां पर मायरा और मुक्ति अपने मां-पापा के हाथ में गुब्बारा देखकर हैरान रह जाएंगी और फिर उन दोनों का खूब मजाक उड़ाएगी।

अभिरा को मिलेगा मदर्स डे का सरप्राइज​03 / 08

अभिरा को मिलेगा मदर्स डे का सरप्राइज​

वहीं, रात को सभी लोग सोने चले जाते हैं और तभी अभिरा को अजीब सा फील होता है। अभिरा बाहर की तरफ आती है तो अचानक से लाइट जल जाती है। यहां पर मायरा और मुक्ति अपनी मां अभिरा को मदर्स डे का तोहफा देती है।

अरमान को याद कर रोएगी विद्याImage Credit : Jiohotstar04 / 08

अरमान को याद कर रोएगी विद्या

अरमान, अभिरा के पास दोनों बेटियों को देखकर खुश होता है, लेकिन दूर खड़ी विद्या भी अरमान को देख रही होती है। विद्या उदास होती है कि इस बार मदर्स डे पर वो अकेली है। वह काफी दुखी होती है और महसूस करती है कि अरमान गया तो दुनिया ही चली गई।

मदर्स डे पर साथ बैठेगा पूरा परिवारImage Credit : Jiohotstar05 / 08

मदर्स डे पर साथ बैठेगा पूरा परिवार

अगले दिन मदर्स डे पर मायरा और मुक्ति पूरे परिवार को साथ लेकर बैठेगी। इस मौके पर वह सभी मांओं के लिए गिफ्ट बनाती है। इस मौके पर सभी लोग मायरा और मुक्ति का साथ देते हैं। विद्या इस मौके पर अरमान के लिए अपने हाथ से शर्ट बनाती है और काजल को भी माधव माफ कर देता है।

विद्या को अरमान के पास लाएगी अभिराImage Credit : Jiohotstar06 / 08

विद्या को अरमान के पास लाएगी अभिरा

अभिरा विद्या का दुख देख नहीं पाएगी और इसी वजह से कहानी में ट्विस्ट आएगा। अभिरा अरमान से बात करेगी कि वह विद्या को माफ कर दे। अभिरा अरमान को समझाएगी कि विद्या अपने बेटे से बहुत प्यार करती है। उसे दिक्कत सिर्फ बहू से है।

अरमान से बदला लेगा कृषImage Credit : Jiohotstar07 / 08

अरमान से बदला लेगा कृष

अब कहानी में नया धमाका होगा। मुक्ति और मायरा के स्कूल में बास्केट बॉल मैच होने वाला है और इस बार कृष अरमान से अपनी बेइज्जती का बदला लेने वाला है। इसी वजह से कृष अरमान को मारने का घटिया प्लान बनाएगा।

​पति को कैसे बचाएगी​Image Credit : Jiohotstar08 / 08

​पति को कैसे बचाएगी​

शो में अब देखना होगा कि अभिरा कृष के इस चाल का जवाब कैसे देती है। अभिरा इस वक्त घायल शेरनी है और वह किसी तरह अरमान को उसकी फर्म दिलाने के बारे में सोच रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!