टीवी मसाला

The Kapil Sharma शो छोड़ने पर सिद्धार्थ सागर ने किया रिएक्ट, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 2, 2023, 04:29 PM IST

Sidharth Sagar quits The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ ने इस शो को अलविदा कह दिया है। अब इस मामले पर सिद्धार्थ सागर ने चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है।

Image

sidharth sagar and kapil sharma (credit pic: instagram)

Sidharth Sagar quits The Kapil Sharma Show: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' (The Kapil Sharma) एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले सात सालों से ये शो दर्शकों की पसंद बना हुआ है। द कपिल शर्मा शो का नया सीजन पिछले साल सितंबर महीने में ऑनएयर हुआ था। पिछले कुछ सालों में कई कॉमेडियन ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया है। इस लिस्ट में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, अली असगर, सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर जैसे कॉमेडियन का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि कॉमेडियन सिद्धार्थ निगम ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया है। सिद्धार्थ अपनी फीस में बढ़ोत्तरी चाहते थे और मेकर्स ऐसा नहीं करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने शो को बीच में छोड़ने का फैसला किया है। अब कॉमेडियन ने खुद लाइव आकर बताया कि ये सभी खबरें झूठी है। मैं द कपिल शर्मा शो नहीं छोड़ रहा हूं।

सिद्धार्थ सागर नहीं छोड़ेंगे शो

सिद्धार्थ ने वीडियो में कहा कि वो शो नहीं छोड़ रहे हैं। ये सभी रिपोर्ट्स गलत है। कॉमेडियन ने कहा कि कपिल शर्मा और चैनल के साथ मेरी अच्छी बात-चीत है। लोग मुझे कपिल शर्मा शो में देखना चाहते हैं और एंटरटेनमेंट नहीं रुकेगा। उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि आप इस तरह की रिपोर्ट को सच न माने। सिद्धार्थ कपिल शर्मा के शो में कई रोल्स निभाते हैं।

सिद्धार्थ शो में सेल्फी मौसी, उस्ताद घरचोरदास, फनवीर सिंह (रणवीर सिंह की मिमिक) और सागर पगलेतु का किरदार निभाते हैं। सिद्धार्थ निगम के अलावा शो में कपिल शर्मा, किकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, गौरव दुबे समते कई कलाकार नजर आते हैं। द कपिल शर्मा शो साल 2016 में लॉन्च हुआ था। ये सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला कॉमेडी शो है।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ सागर को लंबे समय से कोई शो नहीं मिल रहा था। वो अपने घर दिल्ली चले गए थे। वो इस शो की वजह से दोबारा मुंबई में शिफ्ट हुए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article