टीवी मसाला

Shoaib Ibrahim बंद कर रहे हैं अपना यू-ट्यूब चैनल? Dipika Kakar की बीमारी के बीच एक्टर ने लिया बड़ा फैसला

Shoaib Ibrahim Clears The Air About Closing You Tube Channel: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम ने हाल ही में व्लॉग साझा कर बताया कि क्या वह अपना यू-ट्यूब चैनल बंद कर रहे हैं या नहीं।

Image

शोएब इब्राहिम ने यू-ट्यूब व्लॉग को लेकर सुनाया फैसला (फोटो क्रेडिट- शोएब इब्राहिम यू-ट्यूब)

Shoaib Ibrahim Clears The Air About Closing You Tube Channel: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। शोएब इब्राहिम अक्सर अपने व्लॉग्स के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। शोएब इब्राहिम भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन लगातार व्लॉग साझा कर फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन हाल ही में शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने यू-ट्यूब चैनल को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। उन्होंने फैंस को बताया कि क्या वह अपने यू-ट्यूब चैनल को बंद कर रहे हैं या नहीं? शोएब इब्राहिम के इस व्लॉग को देख फैंस भी हैरान नजर आए। यह भी पढ़ें: 'मैंने दीपिका का तलाक और शोएब संग रिश्ता...', जयति भाटिया ने किया Dipika Kakar के नाजुक दिनों का खुलासा

    शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने व्लॉग की शुरुआत कुछ पुरानी क्लिप्स से की, जो कि उनकी मम्मी के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी थी। वहीं शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में दिखाया कि दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) उनके लिए दाल बाटी बना रही हैं। एक्टर ने अपने व्लॉग में आगे कहा, "अपने को जैसे कोई गुस्सा दिखाता है कि आप व्लॉग नहीं डालते हो या ये सब, तो उसके लिए दिल से शुक्रिया। लेकिन कई बार स्थिति ऐसी आ जाती है कि नहीं हो पाता या फिर दिल नहीं करता है। वरना आपको पता है कि हम व्लॉग के लिए शुरू से ही तत्पर रहते हैं। 6 साल का सफर होने वाला है, लेकिन थोड़ी सी अभी स्थिति ऐसी है कि इंशाअल्लाह आगे सब बेहतर होगा। अभी भी कम हो सकते हैं व्लॉग, लेकिन आएंगे जरूर, ये तय है। आप इस चीज से बेफिक्र रहिए।" यह भी पढ़ें: 'घबरा रही थी... रोई भी..', MRI स्कैन में Dipika Kakar की हुई थी हालत खराब, Shoaib Ibrahim ने बताया- क्या आया रिजल्ट?

    shoaib ibrahim

    फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

      बता दें कि शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) का ये फैसला दीपिका कक्कड़ के इलाज के बीच आया है। दीपिका कक्कड़ को बीते साल लिवर कैंसर हुआ था, जिसकी उन्होंने सर्जरी भी कराई। हालांकि तब से ही एक्ट्रेस का इलाज जारी है। वहीं फरवरी में दीपिका कक्कड़ के पेट में सिस्ट भी नजर आई, जिसकी सर्जरी हुई थी। कुछ दिनों पहले सामने आई ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को लेकर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने बताया कि डॉक्टर को एक बार फिर से स्पॉट्स नजर आए हैं, लेकिन वो बहुत छोटे हैं। हालांकि दीपिका की इम्यूनो थेरेपी फिर शुरू होने वाली है। शोएब इब्राहिम से पहले दीपिका कक्कड़ ने भी यू-ट्यूब पर व्लॉग डालना पहले के मुकाबले कम कर दिया है।

      ashna malik
      आशना मलिक author

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

      End of Article