Jayati Bhatia On Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Bond: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। दीपिका को एक के बाद एक कई हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उनके पति शोएब इब्राहिम उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग दीपिका के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं, लेकिन अब दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की को-एक्ट्रेस रही और करीबी दोस्त जयति भाटिया (Jayati Bhatia) ने एक्ट्रेस की निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। जयति ने उस समय का खुलासा किया है जब दीपिका का पहला तलाक हो रहा था और वह शोएब के करीब आ रही थी। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण को चांटे पर चांटे जड़ेगी तुलसी, अंश के बेटे को देख डर से कांप जाएगा शरीर)
दीपिका कक्कड़ को बताया मजबूत लड़की
जयति भाटिया ने बॉलीवुड बबल से खास बातचीत की। इस मौके पर जयति ने दीपिका और शोएब के बॉन्ड पर अपनी राय रखी। जयति के मुताबिक, उन्हें नहीं लगता था कि दीपिका और शोएब अपने रिश्ते को लेकर इतने ज्यादा सीरियस होंगे। जयति ने दीपिका की बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह एक बहुत मजबूत लड़की है। उसके अंदर बहुत स्ट्रेंथ है, लेकिन कई बार, जब हम किसी को 'मजबूत' कहते रहते हैं, तो हम भूल जाते हैं कि उन्हें भी सहारे की जरूरत होती है। लोग मेरे बारे में भी ऐसा ही कहते हैं। यह समझे बिना कि मुझे भी प्यार, देखभाल और कभी-कभी किसी का हाथ थामने की जरूरत होती है।किसी को लगातार मजबूत कहकर, हम अनजाने में उनके लिए यह जाहिर करना मुश्किल बना देते हैं कि उन्हें मदद या प्यार की जरूरत है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा की पोद्दार हाउस में एंट्री करवाएगी मायरा, विद्या का खेल खत्म करेगा अरमान)

dipika kakar co actress jayati bhatia (Photo credit- instagram)
जयति भाटिया ने दीपिका कक्कड़ की लव स्टोरी पर की बातइसके आगे उन्होंने कहा कि फिर भी, मैं शुरू से ही उसे बहुत पसंद करती हूं। मैं अब भी उसे सिमर कहकर बुलाती हूं। यहां तक कि जब मैं उसे मैसेज करती हूं तब भी मैं उसका नाम नहीं लेती। मेरे लिए दीपिका कहना काफी मुश्किल होता है। जयति भाटिया ने आगे बताया कि उन्होंने दीपिका की प्राइवेट लाइफ को काफी करीब से देखा है। चाहे दीपिका का पहला तलाक हो या शोएब इब्राहिम के साथ उनकी लव स्टोरी... वह दीपिका के साथ हर मोड़ पर खड़ी रही है।
