टीवी मसाला

'घबरा रही थी... रोई भी..', MRI स्कैन में Dipika Kakar की हुई थी हालत खराब, Shoaib Ibrahim ने बताया- क्या आया रिजल्ट?

Dipika Kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया है कि दीपिका कक्कड़ का हाल ही में एमआरआई स्कैन हुआ। दूसरी तरफ दीपिका ने बताया है कि इस स्कैन के दौरान वह खूब रोई थीं।

Image

shoaib ibrahim-Dipika Kakar (Photo Credit- Instagram)

Dipika Kakar Health Update: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक के बाद एक बीमारी से घिरती जा रही हैं। बीते साल दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने लिवर कैंसर का खुलासा किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस के पेट में सिस्ट का भी खुलासा हुआ। दीपिका इसी वजह से लगातार अस्पताल के चक्कर लगा ही हैं लेकिन इस बीच वह अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ फैंस को जरूर याद करती हैं। दीपिका और शोएब ने अपना एक यूट्यूबर चैनल बना रखा है, जिसमें शोएब दीपिका का हेल्थ अपडेट जरूर देते हैं। हाल ही में शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया है कि दीपिका का एमआरआई स्कैन हुआ है और इसका रिजल्ट भी आ गया। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss Marathi 6 की विनर बनीं Tanvi Kolte, सलमान के शो वाले राकेश-विशाल को ग्रैंड फिनाले में दी करारी मात)

एमआरआई करवाने में दीपिका कक्कड़ के निकले आंसू

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूबर चैनल पर बताया कि वो दोनों हर महीने होने वाले एमआरआई स्कैन को करवाकर ही आए हैं। डॉक्टर की तरफ से उन्हें रेगुलर करने की सलाह दी गई है। शोएब ने बताया कि ये पहली बार है जब दीपिका ने इसे एक बार में ही पूरा किया है और ये अच्छा होना चाहिए। इसके बाद दीपिका ने कहा, 'मैं घबरा रही थी... मैं रोई भी हूं... मैं मशीन में जाने से पहले भी रोई और मशीन में अंदर भी रोई। कभी-कभी रोना बहुत मदद करता है, क्योंकि आपकी चिंता निकल जाती है। मेरे लिए तो बहुत मदद करती हैं। मुझे लगता है कि आप मजबूत होकर सामने आते हैं, इसलिए मेरे लिए यह काम करता है।' (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: जेल के बाहर रात काटेगी अभिरा, अरमान का गुरूर तोड़ेगी मायरा; होगा तमाशा)

शोएब इब्राहिम ने बताया दीपिका की रिपोर्ट्स का रिजल्ट

इसी व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने आगे बताया कि दीपिका के टेस्ट का रिजल्ट आ गया है। उन्होंने इस बारे में दीपिका से भी बात कर ली है। शोएब ने कहा, 'एमआरआई में दो छोटे-छोटे डॉट्स निकले हैं इसकेय।' इसके बाद दीपिका ने कहा, 'ये दो डॉट्स अभी बहुत छोटे हैं और डॉक्टर ने सलाह दी है कि अभी कोई एक्शन लेना जरूरत नहीं है। एक महीने बाद फिर से टेस्ट के लिए स्कैन होगा।' दीपिका ने कहा कि डॉक्टर के मुताबिक, हमें रेग्यूलर स्कैन करने हैं, ताकि अगर दोबारा आता है तो तुरंत इलाज कर दिया जाए। शोएब ने यह भी बताया कि दीपिका इस हफ्ते से इम्यूनोथेरेपी शुरू करने जा रही हैं।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article