टीवी मसाला

सिद्धार्थ शुक्ला के बाद Shehnaaz Gill की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री, RCB के इस क्रिकेटर को कर रही हैं डेट?

Shehnaaz Gill Dating Rumors With Devdutt Padikkal: एक्ट्रेस शहनाज गिल का नाम क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल के साथ जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि दोनों दुनिया की नजरों से छुपकर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Image

shehnaaz gill-Devdutt Padikkal (Instagram- photo credit)

Shehnaaz Gill Dating Rumors With Devdutt Padikkal: पंजाबी सिनेमा की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल को लाइमलाइट में रहना अच्छी तरह आता है। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) किसी न किसी वजह से हेडलाइन्स का हिस्सा बनी हुई रहती हैं और फैंस भी शहनाज से खूब प्यार करते हैं। शहनाज के लिए सिद्धार्थ शुक्ला संग रिश्ता काफी खास था। दावा था कि शहनाज एक्टर से प्यार करती हैं लेकिन अब एक्ट्रेस की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हो गई है। दावा है कि शहनाज गिल क्रिकेट टीम आरसीबी के एक क्रिकेटर को डेट कर रही हैं और उस क्रिकेटर का नाम देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) हैं। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में एंट्री से पहले बेटियों संग कैंपेनिंग पर निकलीं Rubina Dilaik, पति को बनाया फोटोग्राफर)

शहनाज गिल किसे कर रही हैं डेट

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल किसी को डेट कर रही हैं। रेडिट पर दावा ये भी किया गया है कि शहनाज गिल क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं। ये दावे तब से शुरू हुए जब शहनाज आरसीबी की टीम को सपोर्ट करती हुई नजर आईं। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज गिल आरसीबी का मैच देखने स्टेडियम तक पहुंचीं। इस मौके पर शहनाज आरसीबी की जर्सी पहने हुए स्टेडियम में नजर आईं। शहनाज को यहां पर देखकर फैंस की सांसें थम गई थीं. इस वीडियो को देखने के बाद ही लोगों का मानना है कि शहनाज क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं, जो आरसीबी का हिस्सा ही हैं। वह उन्हीं को सपोर्ट करने स्टेडियम तक पहुंची थीं। (ये भी पढ़ें: RECALL: 10 साल पहले Hina Khan ने क्यों छोड़ा था Yeh Rishta Kya Kehlata Hai? हैरान करेगी हकीकत)

शहनाज के डेटिंग रूमर्स पर क्या बोले फैंस?

हालांकि, इस मामले में शहनाज गिल के फैंस का अलग ही रुख देखने के लिए मिला है। फैंस का कहना है कि शहनाज गिल किसी को सपोर्ट नहीं कर रही हैं। कई फैंस ने X पर लिखा है कि वह सिर्फ टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम तक पहुची थीं। फैंस ने लिखा है कि शहनाज और देवदत्त पडिक्कल के डेटिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस के अलग अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, लेकिन अब तक असल सच्चाई सामने नहीं आई हैं। इस मामले पर शहनाज और क्रिकेटर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
Kavita
कविता author

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

End of Article