Khatron Ke Khiladi 15 में एंट्री से पहले बेटियों संग कैंपेनिंग पर निकलीं Rubina Dilaik, पति को बनाया फोटोग्राफर

Rubina Dilaik Family Times Photos: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री लेने से पहले रुबीना दिलैक अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। रुबीना दिलैक ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वह अपनी दोनों बेटियों के साथ बिजी हैं।

Authored by: कविताUpdated May 14 2026, 15:57 IST
रुबीना दिलैक की फैमिली टाइम वाली फोटोजImage Credit : Instagram01 / 07

रुबीना दिलैक की फैमिली टाइम वाली फोटोज

Rubina Dilaik Family Times Photos: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 15 में आने वाली हैं। रुबीना दूसरी बार ये शो कर रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने शादी से पहले इस शो में हिस्सा लिया था लेकिन इस बार रुबीना के लिए ये शो काफी अलग होने वाला है। रुबीना इस शो के लिए दो बेटियों को छोड़कर आगे आएंगी। ऐसे में रुबीना शो में जाने से पहले सारा समय दोनों बेटियों और पति को दे रही हैं। रुबीना दिलैक फैमिली फोटोज शेयर करके फैंस को खुश कर दिया है।

बेटियों संग पहाड़ों पर रुबीना दिलैकImage Credit : Instagram02 / 07

बेटियों संग पहाड़ों पर रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों संग ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि रुबीना मुंबई के शोर शराबे से दूर हैं और पहाड़ों पर अपना वक्त बिता रही हैं। रुबीना अपनी बेटियों को मुंबई से दूर ही रखती हैं और वह उनसे मिलने पहाड़ों पर गई हैं।

जंगल में किचन लेकर निकलीं रुबीना दिलैकImage Credit : Instagram03 / 07

जंगल में किचन लेकर निकलीं रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक कैंपेनिंग पर किचन भी साथ लेकर गई हैं। वह यहां पर हर एक सामान लेकर गई थी। इस तस्वीर में वह अपने लिए सुबह की ड्रिंक बना रही है और बैठकर उसे काफी मजे से एन्जॉय कर रही हैं। यहां पर रुबीना को मी टाइम यानी अपने लिए टाइम भी काफी आसानी से मिल गया है।

टैंट लगाती दिखीं रुबीना दिलैक की बेटियोंImage Credit : Instagram04 / 07

टैंट लगाती दिखीं रुबीना दिलैक की बेटियों

रुबीना दिलैक अपनी बेटियों को लाइमलाइट से एकदम दूर रखती हैं। वह अपनी बेटियों के बचपन को सिंपल रखना चाहती हैं और ऐसा लग रहा है कि रुहीना दिलैक की बेटियां काफी सिंपल ही हैं। इस तस्वीर में रुबीना की दोनों बेटियों कैंपेनिंग के लिए टैंट लगा रही हैं। इससे साफ है कि इस कैंपेनिंग के लिए वे दोनों भी काफी एक्साइटेड हैं।

रुबीना दिलैक का खास मोमेंटImage Credit : Instagram05 / 07

रुबीना दिलैक का खास मोमेंट

इस तस्वीर में रुबीना दिलैक की क्यूट सी फैमिली दिख रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक अपनी दोनों बेटियों और पति के साथ हैं। वह अपनी फैमिली के साथ कैंपेनिंग पर निकली हुई हैं और यहां पर जंगल में अपना ठीकाना बनाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर छाईं रुबीना दिलैक की फोटोज Image Credit : Instagram06 / 07

सोशल मीडिया पर छाईं रुबीना दिलैक की फोटोज

रुबीना दिलैक की ये फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के साथ रुबीना ने कैप्शन में लिखा, 'धूप... जंगल और हम...' इसके साथ रुबीना ने इविल आई वाला इमोजी भी लगाया ।

फोटोग्राफर बने रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्लाImage Credit : Instagram07 / 07

फोटोग्राफर बने रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला

इस फैमिली टाइम में अभिनव शुक्ला फोटोग्राफर बनते दिखे। अभिनव शुक्ला इस तस्वीर में अपने हाथ में कैमरा पकड़े दिख रहे हैं और वह रुबीना के हाथ की फोटोज क्लिक कर रहे हैं। रुबीना के हाथ में कुछ है जो उन्होंने जंगल से निकाला है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!