RECALL: 10 साल पहले Hina Khan ने क्यों छोड़ा था Yeh Rishta Kya Kehlata Hai? हैरान करेगी हकीकत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Controversy: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना खान को काफी पसंद किया गया था। कहा जाता है कि हिना खान और मेकर्स के बीच काफी विवाद हुआ है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated May 14 2026, 15:07 IST
हिना खान और ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स के बीच विवादImage Credit : Instagram01 / 07

हिना खान और ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स के बीच विवाद

RECALL: हिना खान टीवी की टॉप एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपने करियल की शुरुआत सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। हिना खान ने इस शो में अक्षरा का रोल निभाया और वह अपने फैंस के बीच अक्षरा के नाम से ही पॉपुलर हुईं। पहले शो से ही हिना ने फैंस के दिल में खास जगह बना ली थी। उनकी एक्टिंग और मासूमियत पर लोग मर मिटे थे, लेकिन 8 साल बाद हिना खान ने अचानक ही ये शो छोड़ दिया। हिना के शो छोड़ने पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक्ट्रेस ने खुद शो छोड़ा है तो कुछ जगह ये भी चला कि मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर किया है।

हिना खान ने 8 साल तक था ये रिश्ता क्या कहलाता हैImage Credit : Instagram02 / 07

हिना खान ने 8 साल तक था ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। इस शो के पहले एपिसोड से ही हिना खान नजर आईं और फिर वह इस शो की जान बन गईं, लेकिन साल 2016 में हिना ने अचानक ही शो छोड़ दिया। फैंस इस फैसले से काफी नाराज भी हो गए थे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद बिग बॉस में आईं हिना खानImage Credit : Instagram03 / 07

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद बिग बॉस में आईं हिना खान

हिना खान ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनीं। पहले हिना का ये फैसला लोगों को गलत लग रहा था लेकिन बिग बॉस में हिना ने खुद को कमाल का दिखाया। वह इस शो के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचीं।

​हिना खान और राजन शाही के बीच विवादImage Credit : Instagram04 / 07

​हिना खान और राजन शाही के बीच विवाद

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर राजन शाही और हिना खान के बीच के रिश्ते बिगड़ते जा रहे थे और ये खुलासा तब हुआ जब हिना खान ने शो छोड़ दिया था। पहले कहा जा रहा था कि हिना खान ने खुद से ही ये शो छोड़ा है। हालांकि, सच्चाई कुछ और ही निकली।

हिना खान पर राजन शाही के आरोपImage Credit : Instagram05 / 07

हिना खान पर राजन शाही के आरोप

हिना खान पर राजन शाही ने एक के बाद एक कई आरोप लगाए थे। राजन शाही ने हिना खान पर स्क्रिप्ट में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि विवाद से कुछ महीने पहले से ही हिना ने स्क्रिप्ट में बदलाव करने शुरू कर दिए थे।

क्या हिना खान को थी शिवांगी जोशी से दिक्कतImage Credit : Instagram06 / 07

क्या हिना खान को थी शिवांगी जोशी से दिक्कत

राजन शाही ने हिना खान पर ये भी आरोप लगाया था कि जब शो की कहानी हिना खान से शिवांगी जोशी पर शिफ्ट हुई थी तब हिना असुरक्षित महसूस करने लगी थीं। हिना खान ने शिवांगी जोशी के किरदार नायरा की तारीफ करने वाले सीन्स करने से भी मना कर दिया था।

हिना खान का जवाबImage Credit : Instagram07 / 07

हिना खान का जवाब

राजन शाही के आरोपों का हिना खान ने भी जवाब दिया था। उन्होंने हा था कि अपने पिता के वादे की वजह से वह राजन शाही के खिलाफ कुछ बोल नहीं रही हैं और ना ही बोलेंगी। हिना ने ये जरूर कहा कि जो बहुत बोलता है, वह हमेशा सही नहीं होता।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!