Rakhi sawant-Sherlyn Chopra: टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ( Rakhi Sawant) अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में वो मक्का मदीना से उमराह कर के लौटी है जिसके बाद से ही राखी का रूप बदला बदला नजर आ रहा है। मक्का से वापिस आने के बाद राखी बुर्खा और हिजाब पहने हुए नजर आ रही है। कुछ लोग उनके इस रूप की सराहना कर रहे हैं तो कोई इसे दिखावा बता रहे हैं। इन सब के बीच एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं इस बार वह अपनी दोस्त से बनी दुश्मन और अब दुश्मन से दोबारा दोस्त बनी शर्लिन चोपड़ा( Sherlyn Chopra) के साथ खुशी मानती हुई छाई हुई है।
दरअसल राखी सावंत के कथित पति आदिल खान दुर्रानी( Adil Khan Durrani) ने जेल से बाहर आते ही राखी के ऊपर इल्जाम की झड़ी लगा दी थी। आदिल के साथ राखी सावंत की ही दोस्त शर्लिन चोपड़ा और राजश्री ने भी इल्जाम लगाए थे और मीडिया के सामने आकर राखी पर हमला बोल दिया था। लेकिन अब फिर से राखी ने अपनी दोस्त शर्लिन चोपडा से दोस्ती का हाथ मिला लिया है। बीती रात राखी और शर्लिन एक दूसरे के साथ हंसते-गाते हुए नजर आई राखी और शर्लिन ने केक काटा साथ ही दोनों ने गिटार बजाते हुए अपनी दोस्ती को दोबारा शुरू किया।
