Puneet Superstar Apologies To Ajaz Khan: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम पुनीत सुपरस्टार को उनके बेबाक वीडियो के लिए खूब जाना जाता है। पुनीत सुपरस्टार के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। लेकिन कई बार वह इन वीडियोज में दूसरों को निशाना बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। पुनीत सुपरस्टार ने वीडियो शेयर कर एजाज खान को भी चेतावनी दी थी और समय रैना का सपोर्ट करते हुए कहा था कि तू उसका समय खराब करने की बात करता है। मैं कहता हूं कि तू भेज अपनी लोकेशन। हालांकि अब पुनीत सुपरस्टार का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हालात बिल्कुल बदले नजर आए। इतना ही नहीं, पुनीत सुपरस्टार ने अपनी कही बातों के लिए एजाज खान से माफी तक मांगी। यह भी पढ़ें: Baseer Ali की कैमरामैन संग हुई हाथापाई पर Prince Narula ने दिया बड़ा बयान, बोले- वो बिना बात के लड़ाई...

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एजाज खान (Ajaz Khan) की बातों पर पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) भी चुप नहीं रहे। उन्होंने कहा, "भाई समय रैना हों या राजीव सिसोदिया, सब बच्चे हैं आपके सामने। आपका नाम लेकर इस्तेमाल कर रहे हैं।" एजाज खान ने कहा कि समय रैना टैलेंटेड है, लेकिन टैलेंट है तो क्या बाप को गाली देगा क्या। दूसरी ओर पुनीत सुपरस्टार ने जवाब में कहा, "भाई मैं सबको बताना चाहता हूं कि बाप है ये।"
