Ekta Kapoor Shares Glimpse Of Naagin 7 Editor After Blunder: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'नागिन 7' में यूं तो हर सप्ताह जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। लेकिन इन दिनों एकता कपूर का ये शो ब्लू स्क्रीन ब्लंडर के कारण चर्चा में बना हुआ है। ब्लू स्क्रीन ब्लंडर के कारण नागिन 7 ट्रोल्स के निशाने पर है। जहां कुछ लोग इसे ह्यूमन एरर बता रहे हैं तो किसी ने इसे व्यूज पाने की रणनीति बताया है। वहीं इन सबके बीच अब एकता कपूर ने उस शख्स से दुनिया को रूबरू कराया है, जिससे 'नागिन 7' ये ब्लंडर हुआ है। एकता कपूर ने बताया कि वह केवल 'नागिन 7' ही नहीं बल्कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' भी एडिट करते हैं। यह भी पढ़ें: Naagin 7: एपिसोड में हुए ब्लंडर पर अब Ekta Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, जबरदस्त ट्रोलिंग के बीच कही ये बात

ekta kapoor (4)
एकता कपूर (Ekta Kapoor) की बातें सुनकर उनके एडिटर विक्की जी भी भावुक हो गए। बता दें कि एकता कपूर यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को भी जवाब दिया। एकता कपूर ने कहा, "नागिन 7' के सिलसिले में बहुत बातें हो रही हैं कुछ दिनों से खासकर उस क्रोमा शॉट के बारे में जो हॉटस्टार पर तो चला गया, लेकिन कलर्स टीवी के टेलीकास्ट का हिस्सा नहीं था। कुछ मिनट्स में ही विचार बनने शुरू हो गए। किसी ने इसे गलती कहा, किसी ने दया दिखाते हुए इसे ह्यूमन एरर कहा। और फिर कुछ लोगों ने नैरेटिव सेट किया और इसे रणनीति बताया। ईमानदारी से, यहीं मुझे लगा कि हमें रुकने और थोड़ा सोचने की जरूरत है।"

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा, "हम टीवी के सबसे बड़े फ्रेंचाइज की बात कर रहे हैं, जिसे सालों में तैयार किया है। लेकिन ये मानना कि ऐसा काम जानबूझकर किया गया है तो ये हमारी कोशिशों, अनुशान और एक शो को तैयार करने में लगी मेहनत को नीचा दिखाता है। गलतियां हो सकती हैं। हम सभी इंसान हैं। लेकिन जो एक टीम को जाहिर करता है वो एरर की गैर-मौजूदगी नहीं बल्कि किस तरह से इसे लिया जाता है वो होता है। और इसी में असली कहानी रहती है। लोग कई बार स्क्रीन, जागी हुई रातों, आखिरी मिनट पर चीजें फिक्स करने और टीम के हर शख्स द्वारा दिये गए इमोशनल इन्वेस्टमेंट के पीछे का ईको-सिस्टम नहीं देखते हैं। बार-बार ये दिखाना आसानन हीं है वो भी इस तरह के दबाव में।"
