Prince Narula Break Silence On Baseer Ali Fight With Cameraman: 'बिग बॉस 19' फेम बसीर अली इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बसीर अली को उनके अंदाज के लिए खूब प्यार मिलता है। लेकिन बीते दो दिन पहले वह 'स्प्लिट्जविला 16' की सक्सेस पार्टी के बाहर हुए झगड़े के कारण चर्चा में आ गए हैं। बसीर अली की पार्टी के बाहर मौजूद कैमरामैन से झड़प हो गई। दोनों के बीच हाथापाई हुई और बसीर अली (Baseer Ali) कैमरामैन की गर्दन दबोचते हुए भी नजर आए। इससे जुड़े वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस विवाद में बसीर अली के फैंस ने उनका साथ देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वहीं अब इस मामले पर प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने चुप्पी तोड़ी है, जो कि 'स्प्लिट्जविला 16' की सक्सेस पार्टी का हिस्सा बने थे। यह भी पढ़ें: KSBKBT 2: इस चॉकलेट बॉय को अंश का बेटा बनाना चाहती थीं Ekta Kapoor, शो में कैसे हुई Akashdeep Saigal की एंट्री?
बसीर अली के झगड़े पर प्रिंस ने कही ये बात
प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने दावा किया है कि जिस वक्त बसीर अली और कैमरामैन का झगड़ा हुआ, उस वक्त वह वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, "अगर मैं वहां शामिल होता तो मैं जरूर बसीर का साथ देता। वो ऐसा नहीं है कि बगैर किसी कारण झगड़ा करने लगे। जब ये चीजें हुईं तो हम पहले ही वहां से जा चुके थे।" जहां एक तरफ प्रिंस नरूला का कहना है कि वह वहां नहीं थे तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि प्रिंस नरूला वहां पर मौजूद थे। लेकिन बसीर अली का साथ देने की जगह वह दूसरों को बुलाने में लगे हुए थे। यूजर्स ने ये भी दावा किया कि झगड़े के वक्त शिव ठाकरे और हामिद बार्क्जी जैसे लोग भी वहां थे, लेकिन वे भी केवल खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor ने Naagin 7 के एडिटर से कराया दुनिया को रूबरू, ब्लंडर पर बोलीं- हम इन्हें बदल...

फोटो क्रेडिट- एक्स
क्या था मामला?
बता दें कि 'स्प्लिट्जविला 16' की सक्सेस पार्टी के बाहर कायरा और सौंदर्या शेट्टी को देख वहां मौजूद कैमरामैन ने गलत टिप्पणियां कीं। इन चीजों से कायरा और सौंदर्या शेट्टी असहज हो गईं। ऐसे में बसीर अली (Baseer Ali) ने उनका साथ दिया और वह पूरी पार्टी में उनके साथ-साथ ही रहे। हालांकि पार्टी खत्म होने के बाद कैमरामैन ने बसीर अली को भी भद्दे शब्द कहे और गाली-गलोज की। ऐसे में बसीर अली ने भी आपा खो दिया और बीच सड़क पर ही कैमरामैन संग उनकी लड़ाई हो गई। हालांकि इस मामले पर अभी तक बसीर अली की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
