Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में आकाशदीप सहगल अंश के बेटे के रोल में एंट्री ले चुके हैं। इस शो के पहले सीजन में आकाशदीप सहगल (Akashdeep Saigal) ही अंश के रोल में दिखे थे और अब अंश के बेटे के रोल में भी वह खुद आ रहे हैं। बेटे के किरदार के लिए वह ट्रोल भी हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि किसी यंग एक्टर को इस रोल के लिए कास्ट करना चाहिए था और अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आकाशदीप सहगल अंश के रोल लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। बल्कि वह किसी और एक्टर को इस रोल में कास्ट करना चाहते थे। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण से रियो का सच जानकर बौखलाएगी नंदिनी, लड़की से पंगा लेगा अंश का बेटा)
इस एक्टर को शो में लाना चाहते थे मेकर्स
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दावा किया गया है कि आकाशदीप सहगल को अंश के बेटे रियो के रोल के लिए फाइनल करने से पहले मेकर्स टीवी एक्टर बसीर अली से कॉन्टेक्ट में थे। बसीर अली को इस रोल के मेकर्स कास्ट करना चाहते थे और इसी वजह से एक्टर ने इस रोल के लिए ऑडिशन भी दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसीर अली को लगभग इस रोल के लिए फाइनल कर लिया गया था। ऑडिशन का प्रोसेस भी आगे बढ़ गया था लेकिन आखिर में मेकर्स और बसीर अली के बीच कछ बात नहीं बनी। इसके बाद मेकर्स ने आकाशदीप सहगल को अंश के बेटे के रोल में कास्ट किया। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 में शादी करेंगे Tejasswi Prakash और Karan Kundrra? सेट से लीक हुआ तैयारियों का वीडियो)
akashdeep saigal (Photo Credit- Instagram)
